Friday, 12 June 2026
अकाली नेता परमबंस सिंह बंटी रोमाणा को कनाडा में नहीं मिली एंट्री,एयरपोर्ट से वापिस भेजा

अकाली नेता परमबंस सिंह बंटी रोमाणा को कनाडा में नहीं मिली एंट्री,एयरपोर्ट से वापिस भेजा

अकाली नेता परमबंस सिंह बंटी रोमाणा को कनाडा में नहीं मिली एंट्री,एयरपोर्ट से वापिस भेजा

नई दिल्ली- बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज 

शिरोमणि अकाली दल के उपाध्यक्ष और फरीदकोट के हलका इंचार्ज परमबंस सिंह बंटी रोमाणा को उस समय बड़ा झटका लगा जब उनको कनाडा में एंट्री नहीं मिली और टोरंटो एयरपोर्ट से वापस भेज दिया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता एवं फरीदकोट के हलका इंचार्ज परमबंस सिंह बंटी रोमाणा को कनाडा में प्रवेश की अनुमति नहीं मिली है। टोरंटो एयरपोर्ट पर रोके जाने के बाद रोमाणा को वापस भारत लौटना पड़ा।

बंटी रोमाणा ने बताया कि कनाडा के इमिग्रेशन मंत्रालय और एयरपोर्ट अथॉरिटी के पास उनके खिलाफ एक शिकायत दर्ज करवाई गई थी। शिकायत में उनके खिलाफ दर्ज विभिन्न मामलों का उल्लेख किया गया जिनमें, सीएम आवास घेराव और नगर काउंसिल चुनावों से जुड़े मामले शामिल थे।

इसके साथ ही इन मामलों की अदालती सुनवाई का विवरण भी शिकायत में दिया गया था। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ दर्ज सभी मामले राजनीतिक गतिविधियों और सरकार के खिलाफ किए गए प्रदर्शनों से जुड़े हैं। इनमें से कोई भी मामला आपराधिक किस्म का नहीं है।

इस घटनाक्रम के बाद रोमाणा ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राजनीतिक विरोधियों को परेशान करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ की गई शिकायत राजनीतिक प्रेरित है और इसका उद्देश्य उनकी गतिविधियों को प्रभावित करना है।

 

 

Published on: 12 Jun 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111