Saturday, 27 June 2026
अकाली नेता गुरइकबाल सिंह माहल आप में शामिल, शिरोमणि अकाली दल को भारी झटका

अकाली नेता गुरइकबाल सिंह माहल आप में शामिल, शिरोमणि अकाली दल को भारी झटका

अकाली नेता गुरइकबाल सिंह माहल आप में शामिल, शिरोमणि अकाली दल को भारी झटका

गुरदासपुर (पंजाब) :- बी बी आई टी डेस्क 

पंजाब की राजनीति में एक और बड़ा घटनाक्रम सामने आया है, कादियां विधानसभा क्षेत्र से शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख नेता एवं हलका इंचार्ज गुरइकबाल सिंह माहल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया।

आम आदमी पार्टव वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले  लगातार विपक्षी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को अपने साथ जोड़ रही है। गुरइकबाल सिंह माहल के आम आदमी पार्टी में शामिल होने को कादियां क्षेत्र की राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह कदम शिरोमणि अकाली दल के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है, क्योंकि माहल लंबे समय से क्षेत्र में पार्टी का प्रमुख चेहरा रहे हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में हुए कादियां नगर परिषद चुनाव में गुरइकबाल सिंह माहल के नेतृत्व में शिरोमणि अकाली दल ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया था। ऐसे में चुनाव के तुरंत बाद उनका पार्टी छोड़ना राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

इस घटनाक्रम के बाद कादियां विधानसभा क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों को लेकर नई अटकलें लगाई जा रही हैं। आगामी विधानसभा चुनावों से पहले नेताओं के दल-बदल का दौर तेज होने की संभावना भी जताई जा रही है।

Published on: 27 Jun 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111