अजमेर के बोराडा क्षेत्र में दर्दनाक हादसा - 4 लोग जिंदा जले
चलती कार में लगी आग
अजमेर - बी बी आई टी डेस्क
राजस्थन के शहर अजमेर में एक दर्दनाक हादसा होने की खबर है। अजमेर के नजदीक बोराडा पुलिस थाना क्षेत्र की घटना बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क पर चल रही तेज रफ्तार कार में अचानक आग लग गई और वह अपना संतुलन खोकर खेतों में जा घुसी।
यह भी बताया जा रहा है कि चलती कार में आग इतनी भड़की की कुछ ही समय में जल कर राख हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार में 4 लोग सवार थे। उन लोगों को कार से ना तो बाहर निकाला जा सका और ना ही बचाव जा सका।
स्थानीय पुलिस मौके पहूंची और शवों को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस जांच कर रही है और कार को आग लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। अभी तक ना तो कोई पुष्टि हो पाई है और ना ही पहचान हो सकी है कि कार में कोन लोग सवार थे और,किस जग। से उनका ताल्लुक था।