Wednesday, 15 April 2026
अग्निवीरों के लिए 50% आरक्षण का प्रस्ताव, रिटन-फिजिकल टेस्ट के बिना होगी भर्ती

अग्निवीरों के लिए 50% आरक्षण का प्रस्ताव, रिटन-फिजिकल टेस्ट के बिना होगी भर्ती

अग्निवीरों के लिए 50% आरक्षण का प्रस्ताव, रिटन-फिजिकल टेस्ट के बिना होगी भर्ती

नई दिल्ली - बी बी आई टी ब्यूरो 

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सी आई सी एफ को एक्स अग्निवीर जवानों के लिए 50 फीसदी सीट रिजर्व करने का प्रस्ताव दिया है. सी आई सी एफ ने अपने सर्कुलर में इस प्रस्ताव की जानकारी दी है. अभी इस प्रस्ताव को नोटिफाई नहीं किया गया है. लेकिन जल्द ही सी आई सी एफ गृह मंत्रालय के इस प्रस्ताव पर सहमति जता सकती है। नेवी में बहाल अग्निवीरों का पहला बैच इस साल के अंत में रिटायर होने जा रहा है

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स की भर्ती में अग्निवीर रह चुके जवानों के लिए रिजर्व सीट बढ़ाने का प्रस्ताव दिया दियासी आई सी एफ में एक्स अग्निवीरों के लिए पहले से 10 फीसदी सीट रिजर्व हैं लेकिन गृह मंत्रालय ने ये कोटा 50 फीसदी करने का प्रस्ताव दिया है। इन सीटों पर उनको लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट से छूट देने के इस प्रस्ताव पर आधिकारिक तौर पर सहमति जताने वाली है. 

हर पांच साल में रिक्रूटमेंट रूल्स का रिव्यू किया जाता है. 6 मार्च को गृह मंत्रालय ने सी आई सी एफ को रिटायर्ड अग्निवीरों के रिक्रूटमेंट से जुड़े प्रावधानों में संशोधन करने का निर्देश दिया था। गृह मंत्रालय के प्रस्ताव को शामिल करते हुए संशोधित रिक्रूटमेंट रूल्स को स्टेकहोल्डर्स के कमेंट के लिए सर्कुलेट किया 

गृह मंत्रालय द्वारा दिए गए प्रस्ताव की जानकारी देने वाले सर्कुलर में बताया गया है कि प्रत्येक रिक्रूटमेंट में कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के पद पर भर्ती के लिए 50 फीसदी सीटें एक्स-अग्निवीरों के लिए रिजर्व होंगी. सर्कुलर कहता है कि ये भर्ती गृह मंत्रालय के निर्देशों के मुताबिक या फिर एक नोडल एजेंसी बनाकर की जाएगी.

केंद्रीय गृह मंत्रालय का प्रस्ताव ऐसे समय में आया है, जब नवंबर 2022 में नौसेना में शामिल किए गए लगभग 2600 अग्निवीरों का पहला बैच इस साल के अंत में रिटायर होने वाला है. ये सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में शामिल हो सकेंग । 

Published on: 15 Apr 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111