Tuesday, 9 June 2026
अभिजीत दीपके की लोकप्रियता को लेकर माता पिता को चिंता सताने लगी

अभिजीत दीपके की लोकप्रियता को लेकर माता पिता को चिंता सताने लगी

अभिजीत दीपके की लोकप्रियता को लेकर माता पिता को चिंता सताने लगी

नई  दिल्ली - बिग बॉस इंडिया टूडे न्यूज 

कॉकरोच जनता पार्टी व संस्थापक अभिजीत दीपके की  इंस्टाग्राम पर तेजी से बढ़ी फॉलोइंग व लोकप्रयताफा को लेकर उसके  माता-पिता ने गंभीर चिंता जताई है। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में रहने वाले उनके माता-पिता भगवान दीपके और अनीता दीपके ने कहा कि उन्हें डर है कि उनका बेटा किसी कानूनी या राजनीतिक मुश्किल में फंस सकता है।

एक  न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वे कभी नहीं चाहते थे कि अभिजीत राजनीति में जाए। बेटे की बढ़ती लोकप्रियता और विवादों को लेकर उनकी नींद उड़ गई है। पिता भगवान ने कहा कि मौजूदा राजनीतिक माहौल को देखते हुए डर लगना स्वाभाविक है, चाहे फॉलोअर्स कितने भी हों। मां अनीता दीपके ने भी कहा कि वे चाहती हैं कि उनका बेटा राजनीति से दूर रहे और किसी नौकरी या स्थिर करियर पर ध्यान दे।

गौरतलब है कि  मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की एक टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर “कॉकरोच जनता पार्टी” नाम का प्लेटफॉर्म बनाया गया था, जिसने कुछ ही समय में भारी ऑनलाइन लोकप्रियता हासिल कर ली। इंस्टाग्राम और X (ट्विटर) पर इसके फॉलोअर्स तेजी से बढ़े हैं।

इसी बीच पार्टी के X अकाउंट के ब्लॉक होने और नए अकाउंट बनने को लेकर भी विवाद बना हुआ है, जबकि फाउंडर ने अकाउंट हैकिंग का आरोप लगाया है। पार्टी खुद को उन युवाओं की आवाज बताती है जिन्हें व्यवस्था में अनदेखा किया गया है और इसके कई घोषणापत्र व मांगें भी सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

Published on: 22 May 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111