Tuesday, 9 June 2026
आंतकी नेटवर्क व साजिश को किया विफल - गौरव यादव

आंतकी नेटवर्क व साजिश को किया विफल - गौरव यादव

आंतकी नेटवर्क व साजिश को किया विफल - गौरव यादव 

दो आंतकवादी गिरफ्तार 

चण्डीगढ़  - बी बी आई टी डेस्क 

पंजाब पुलिस ने सीमा पार से संचालित हो रहे आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संभावित आतंकी साजिश को विफल कर दिया है। स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल मोहाली ने विदेश में बैठे एक आतंकी ऑपरेटिव के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस भी बरामद की है, जिससे बड़े सुरक्षा खतरे को टाल दिया गया।

पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने इस ऑपरेशन की जानकारी देते हुए बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी सार्वजनिक ढांचों और महत्वपूर्ण संस्थानों को निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे। समय रहते की गई कार्रवाई से आतंकियों की योजना को नाकाम कर दिया गया।

डी जी पी यादव ने कहा कि मामले की गहन जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां इस साजिश से जुड़े हैंडलर्स, सहयोगियों तथा पूरे आतंकी नेटवर्क के तार खंगाल रही हैं। पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि राज्य में शांति, कानून-व्यवस्था और जन सुरक्षा बनाए रखने के लिए आतंकवाद एवं संगठित अपराध के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

गौरतलब है कि मोहाली स्थित पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस मुख्यालय पर 9 मई 2022 को हमला हुआ था, जिसकी जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी कर रही है। इस मामले में पाकिस्तान और कनाडा में बैठे आतंकियों, स्थानीय गैंगस्टरों तथा ड्रग तस्करों के एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का खुलासा हो चुका है। जांच एजेंसियों ने मुख्य शूटर दीपक रंगा को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से तथा मुख्य साजिशकर्ता चढ़त सिंह को मुंबई से गिरफ्तार किया था।

इसके अलावा कई अन्य आरोपियों को भी जेल भेजा जा चुका है। जांच में सामने आया कि हमले की साजिश पाकिस्तान में छिपे आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा और कनाडा में बैठे लखबीर सिंह लांडा ने रची थी। फिलहाल मोहाली की विशेष अदालत में मामले की सुनवाई जारी है। वहीं, पंजाब पुलिस की ताजा कार्रवाई को राज्य में आतंकवाद के खिलाफ चल रहे अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Published on: 05 Jun 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111