Monday, 20 April 2026
आस्ट्रेलिया में स्टडी वीजा पर गया पंजाबी युवक गिरफ्तार

आस्ट्रेलिया में स्टडी वीजा पर गया पंजाबी युवक गिरफ्तार

एक करोड़ की चोरी के केस में पंजाबी युवक आस्ट्रेलिया में गिरफ्तार

आस्ट्रेलिया  - बी बी आई टी ब्यूरो

ऑस्ट्रेलिया में वीजा समाप्त होने के बाद अवैध रूप से रह रहे एक पंजाबी युवक को चोरी के मामलों में गिरफ्तार किया गया है। विक्टोरिया पुलिस के अनुसार 39 वर्षीय यह युवक पिछले छह महीनों से लगातार सुपर मार्केट्स को निशाना बना रहा था और अब तक 68 चोरी तथा 19 चोरी के प्रयास के मामलों में शामिल पाया गया है। कुल मिलाकर उसके खिलाफ 87 केस दर्ज किए गए हैं।

विक्टरिया पुलिस ने बताया कि आरोपी भारत से स्टडी वीजा  पर ऑस्ट्रेलिया आया था, लेकिन वीजा एक्सपायर होने के बाद वह वापस लौटने के बजाय वहीं छिपकर रहने लगा। वह दिन के समय खुद को छुपाए रखता और रात में चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। चोरी के बाद वह सामान अपने ठिकाने पर जमा करता और बाद में उसे ब्लैक मार्केट में बेच देता था।

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी एक संगठित चोरी गिरोह से जुड़ा हुआ था। इस गैंग का काम सुपरमार्केट्स से महंगे सामान चुराकर उन्हें अवैध बाजार में बेचना था। युवक मुख्य रूप से इलेक्ट्रिक टूथब्रश, रेजर, विटामिन और स्किनकेयर प्रोडक्ट्स चुराता था, जिनकी बाजार में अच्छी कीमत मिलती है।

Published on: 20 Apr 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111