Friday, 14 August 2026
आरोपियों की मदद कर रही है पंजाब पुलिस - गुरदीप कौर

आरोपियों की मदद कर रही है पंजाब पुलिस - गुरदीप कौर

आरोपियों की मदद कर रही है पंजाब पुलिस - गुरदीप कौर

नंगल/ जालन्धर  - एस एन एन 

स्थानीय रेलवे रोड़ निवासी गुरदीप कौर पत्नी रवि कुमार ने प्रैस कांफ्रेंस में बताया कि 17 अप्रैल को मेरे व मेरे पति जसविंदर सिंह और उसके भाइयों एवं उनकी पत्नियों द्वारा मारपीट की गई तथा मेरी साथ गाली-गलौज की गई। इसके बाद 23 अप्रैल की रात जब हम किसी काम के लिए घर से बाहर गए हुए थे, आरोपियों ने हमारे घर का ताला तोड़कर घर में जबरन प्रवेश किया और सामान की तोड़फोड़ की तथा कब्जा करने की कोशिश की।

गुरदीप कौर ने बताया कि पूरी घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। वीडियो में स्पष्ट दिखाई देता है कि आरोपियों ने मेरे साथ तथा मेरे पति के साथ मारपीट की। जब मैं वीडियो बनाने लगी तो आरोपियों ने मेरा मोबाइल फोन छीन लिया और मुझे जबरदस्ती स्कूल के अंदर ले गए। स्कूल के अंदर दरवाजे बंद करके मेरे साथ बहुत ही शर्मनाक हरकत की गई। मुझे जबरदस्ती पकड़कर मेरी बाहें फाड़ दी गईं तथा मुंह देखकर मेरी छाती को गलत तरीके से छुआ गया, जो कि एक गंभीर अपराध है।

इस घटना की चश्मदीद गवाह चाहत सेठी (लड़की) है, जो मौके पर मौजूद थी। इस मामले में संबंधित एफआईआर नंबर 0085 दर्ज हुई है, लेकिन नंगल पुलिस द्वारा की जा रही जांच अधूरी एवं पक्षपातपूर्ण है। एफआईआर में किसी आरोपी का नाम नहीं लिखा गया। इस बाबत हमने एस.एस.पी. गुरदासपुर को दिनांक 28 अप्रैल को दरखास्त भी दी थी कि इस मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर उचित कार्रवाई की जाए। हमें न्याय नहीं मिला है।

जसविंदर सिंह, कुलदीप सिंह, सेवक आदि व्यक्ति पुलिस में बड़े पदों पर होने का दावा करते हैं। पुलिस ने इनके साथ मिलीभगत की हुई है। उक्त व्यक्तियों को स्थानीय शेल्टर में रखा गया है। हमारे ऊपर झूठा दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

उक्त सारी घटना के बारे में हमने दिनांक 12 जून को माननीय एस.एस.पी. कमिश्नर पंजाब को भी लिखित शिकायत दी है। यह भी जानकारी है कि उक्त एफआईआर नंबर 0085 को समाप्त करने के लिए आरोपियों द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होनें बताया कि सारी घटना का कारण यह है कि जिस जगह पर यह हमला हुआ, वहां हम अपना कारोबार करते हैं। यह जगह हमने जसविंदर सिंह से किराये पर ली हैं, जिसका बयान उसकी पत्नी द्वारा दिया गया है। अब इनके द्वारा हमारी संपत्ति एवं जगह में दखल देकर इसे गिराने तथा कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। जबकि इस संपत्ति का सेल डीड दिनांक 22-04-2026 को हमारे हक में कर दिया गया है।

 

Published on: 14 Aug 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111