आर टी आई एक्टिविस्ट सिमरनजीत का ममेरा भाई ही निकला हत्यारा
प्रापर्टी विवाद व पैसों का लेन देन निकला हत्या का कारण
जालंधर - रमेश महेन्द्रू
कपूरथला पुलिस ने आर टी आई एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह की बेरहमी से की गई हत्या के सनसनीखेज मामले को महज कुछ ही घंटों के भीतर सुलझा लिय गया है। सिमरनजीत सिंह का खून से लथपथ शव फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटीज के नजदीक ‘लॉ गेट’ के पास से संदिग्ध हालातों में बरामद हुआ था। इस कत्ल के बाद पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल बन गया था।
जालंधर रेंज के उप पुलिस निरीक्षक नवीन सिंगला ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए जानकारी दी कि आरटीआई एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह का कत्ल किसी राजनीतिक या पेशेवर रंजिश के चलते नहीं, बल्कि पूरी तरह से एक घरेलू और पारिवारिक प्रॉपर्टी विवाद और पैसे के लेन देन के चलते किया गया है। यह कत्ल सिमरनजीत के मामा के बेटे शरणजीत ने किया था जिस को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस की कड़ाई से की गई शुरुआती पूछताछ में आरोपी भाई टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। शरणजीत को फगवाड़ा बाईपास से गिरफ्तार किया गया हैं और कत्ल में इस्तेमाल किया गया हथियार भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
डी आई जी सिंगला ने कहा है कि कल शरणजीत को कोर्ट में पेश किया जायेगा और रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की जायेगी।