Friday, 3 April 2026
आप्रेशन सिन्दूर अभी जारी रहेगा - रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

आप्रेशन सिन्दूर अभी जारी रहेगा - रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

पाकिस्तान कर सकता है गलत हरकत, अभी जारी है ऑपरेशन सिंदूर- राजनाथ सिंह

केरल - बी बी आई टी ब्यूरो चीफ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ईरान युद्ध के बीच पड़ोसी देशों को कड़ी चेतावनी दी। भारत की सुरक्षा और नौसेना की सतर्कता पर जोर दिया.उन्होंने देश में ईंधन की कमी न होने का आश्वासन दिया और पीएम मोदी की कूटनीति सराहा और बताया कि भारत का रक्षा निर्यात बढ़ गया है.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज केरल के दौरे पर पहुंचे। केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यहां उन्होंने एक सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ईरान में चल रही जंग के बीच भारत का एक पड़ोसी देश कोई भी गलत हरकत कर सकता है.लेकिन रक्षा मंत्री ने साफ चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ऐसा हुआ तो भारत की प्रतिक्रिया बेहद सख्त और निर्णायक होगी। उन्होंने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर जारी है…”वहीं रक्षा मंत्री ने बताया कि भारतीय नौसेना हमारे तेल टैंकरों को होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित निकाल रही है। रक्षामंत्र  ने कहा कि सेना पूरी तरह सतर्क हैहैजबकि भारत मिडिल ईस्ट के हालात पर कड़ी नजर रखे हुए है. वहां जो भी स्थिति बने, भारत उससे निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि वे अपने कूटनीतिक कौशल से भारत के हितों की रक्षा कर रहे हैं. बता दें ईरान ने कुछ भारतीय जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दी है. साथ है ईरान ने भारतीय जनता द्वारा ईरान को दिए जा रहे समर्थन की भी सराहना की है।

 

Published on: 02 Apr 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111