Friday, 17 July 2026
आप राज्यसभा सांसद बलबीर सिंह सीचेवाल कार्यक्रम में होंगे शामिल

आप राज्यसभा सांसद बलबीर सिंह सीचेवाल कार्यक्रम में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जालन्धर दौरा

आप राज्यसभा सांसद बलबीर सिंह सीचेवाल कार्यक्रम में होंगे शामिल 

पंजाब का विकास मेरे लिए महत्वपूर्ण,इसे राजनीति से जोड़कर ना देखा जाए  - संत बलबीर सिंह सीचेवेल 

जालन्धर :- एस एन एन 

पंजाब में राज्यसभा के इकलौते सांसद संत बलबीर सिंह सींचेवेल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जालन्धर आगमन व कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए दो निमंत्रण मिले हैं एक फिरोजपुर रेलवे डिवीजन से और दूसरा दिल्ली में रेलवे अधिकारियों से मिला है। हालांकि उन्हें निमंत्रण मिलने व उनके कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर एक राजनीतिक बहस छिड़ गयी है। 

उनका कहना है कि “जालंधर से राज्यसभा सांसद होने के नाते मैं इस कार्यक्रम में अवश्य शामिल होऊंगा। यह एक अच्छी पहल है। पंजाब में अधिक विकास परियोजनाएं आना और राज्य और रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास होना चाहिए।”

संत सींचेवेल को मिला निमंत्रण राजनीतिक हलकों में बेशक चर्चा का विषय बन गया है,वह भी खासकर इसलिए क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी की पंजाब यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब भाजपा 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले पंजाब में अपने संगठनात्मक आधार को मजबूत करने का प्रयास कर रही है। गौरतलब है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है।

बताया जा रहा है कि सरकारी समारोहों के लिए सांसदों को निमंत्रण देना स्थापित प्रोटोकॉल का हिस्सा है लेकिन राजनीतिक पर्यवेक्षकों का कहना है कि हालिया दलबदल के बाद बदले हुए संसदीय समीकरणों को देखते हुए प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में सीचेवाल की उपस्थिति का अतिरिक्त महत्व है।

गौरतलब है कि अप्रैल में जब आम आदमी पार्टी के छह राज्यसभा सांसदों ने भाजपा में पाला बदला तो बलबीर सिंह ने सार्वजनिक रूप से पाला बदलने से इनकार कर दिया था। उस समय एक समाचार पत्र के संवाददाता से बात करते हुए उन्होंने दलबदल को अवसरवादी बताया था और जोर देकर कहा था कि कोई भी उन्हें पार्टी छोड़ने के लिए राजी नहीं कर सकता। उन्होंने कहा था, “वे मुझे किसी अन्य पार्टी में शामिल होने के लिए कहने की हिम्मत नहीं कर सकते। मुझे कोई पद खोने का डर नहीं है। मेरा एकमात्र लक्ष्य संसद में पंजाब के मुद्दों को उठाना और जन कल्याण के लिए काम करना है।

Published on: 17 Jul 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111