Wednesday, 15 July 2026
एमसीए की छात्राओं यशिका और युविका का जालंधर के प्रतिष्ठित कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर के रूप में चयन

एमसीए की छात्राओं यशिका और युविका का जालंधर के प्रतिष्ठित कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर के रूप में चयन

एमसीए की छात्राओं यशिका और युविका का जालंधर के प्रतिष्ठित कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर के रूप में चयन

जालंधर :- रमेश महेन्द्र 

गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी कॉलेज (लाडोवाली रोड) ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट गुणवत्ता और उच्च स्तर की अकादमिक उपलब्धियों का प्रमाण दिया है। कॉलेज के मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशंस (एमसीए) विभाग की मेधावी छात्राओं यशिका और युविका का जालंधर के प्रतिष्ठित कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर के पद पर चयन हुआ है। इस शानदार उपलब्धि से पूरे कॉलेज में खुशी का माहौल है।

यह सफलता जहां दोनों छात्राओं की लगन, कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है, वहीं यह गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी कॉलेज द्वारा प्रदान की जा रही उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा, अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा छात्र-केंद्रित शिक्षण प्रणाली का भी प्रमाण है। कॉलेज लगातार ऐसे योग्य और सक्षम पेशेवर तैयार कर रहा है, जो शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट पहचान बना रहे हैं।

इस अवसर पर गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी कॉलेज की ओएसडी प्रो. (डॉ.) नवजोत ने यशिका और युविका को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि केवल दोनों छात्राओं के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे कॉलेज परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि दोनों ने अपनी प्रतिभा और कठिन परिश्रम के बल पर यह सफलता हासिल की है, जो कॉलेज के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यशिका और युविका अपने अध्यापन कार्य के माध्यम से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देंगी तथा अपने ज्ञान, समर्पण और क्षमता से अनेक विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगी।

एमसीए विभाग की डॉ. परविंदर कौर ढिल्लों ने भी दोनों छात्राओं को इस उल्लेखनीय सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियां कॉलेज की अकादमिक उत्कृष्टता की परंपरा को और मजबूत करती हैं तथा वर्तमान विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए प्रेरित करती हैं।

डॉ. नवजोत ने आगे कहा कि गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी कॉलेज,अपने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान, नैतिक मूल्यों तथा रोजगारोन्मुखी अवसरों से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है। यही कारण है कि कॉलेज के विद्यार्थी विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर संस्थान का नाम रोशन कर रहे हैं।

Published on: 15 Jul 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111