केन्द्र सरकार का यमुना स्वच्छता मिशन 2028
औद्योगिक कचरे के शुद्धिकरण के लिए करीब 80 ट्रीटमेंट प्लांट
दिल्ली:- बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में यमुना नदी को साफ-स्वच्छ करने की दिशा में कहा कि दिसंबर 2028 तक हम यह सुनिश्चित करेंगे कि एक भी लीटर गंदा पानी यमुना नदी में न जाए। यह बात उन्होंने दिल्ली नगर निगम और राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड ने दिल्ली में गोबर के समुचित उपयोग के लिए कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट की स्थापना के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने के अवसर पर कही।
इस समझौते के तहत प्रति किलो एक रुपया पशुपालकों को देने का प्रावधान किया गया है। देशवासी चाहते हैं कि यमुना नदी का जल स्वच्छ हो। लेकिन यह कल्पना यमुना नदी में गिरने वाली गंदगी के निकास के बिना संभव नहीं है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यमुना के शुद्धिकरण के संकल्प की सिद्धि की दिशा में यह समझौता एक अहम कदम साबित होगा। अमित शाह ने कहा कि दिल्ली में गटर के पानी और औद्योगिक कचरे के शुद्धिकरण के लिए करीब 80 ट्रीटमेंट प्लांट पर काम शुरू हो चुका है
आने वाले समय में थोड़ा सा भी गोबर यमुना में ना जा पाए, ऐसी व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि नांगली, घोघा-गोयला और गाजीपुर अपशिष्ट निस्तारण प्लांट से गोबर की प्रोसेसिंग का काम पूरा होगा। यह समझौता देशभर के सभी महानगरों के लिए और बाद में गोबर प्रोसेसिंग के माध्यम से देशभर के ग्रामीण क्षेत्र के पशुपालकों के लिए बहुत महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। इस अवसर पर केंद्रीय पशुपालन एवं डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह दिल्ली के एलजी तरनजीत सिंह संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।