Thursday, 16 July 2026
उत्तर प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

उत्तर प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

उत्तर प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई 

जीएसटी विभाग की डिप्टी कमिश्नर अंबिका सिंह को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार 

उत्तर प्रदेश (वाराणसी) :- बिग बॉस इण्डिया टूडे डेस्क 

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई की। जीएसटी विभाग की डिप्टी कमिश्नर अंबिका सिंह को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान उसने मौके से भागने की कोशिश की और उन्हें रोक रही चार महिला दरोगाओं के साथ कथित तौर पर उसने हाथापाई भी की।

अजय ने बताया कि उन्होंने फरवरी 2023 का जीएसटी रिटर्न समय पर दाखिल किया था, लेकिन तकनीकी खामियों के कारण उनकी फाइल दोबारा जांच के लिए खुल गई। उन्हें बताया गया कि संबंधित फील्ड अधिकारी की रिपोर्ट के बाद फाइल डिप्टी कमिश्नर अंबिका सिंह के पास भेजी गई। आरोप है कि फाइल को मंजूरी देने और टैक्स से जुड़े मामले का निस्तारण करने के बदले अंबिका सिंह ने 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की।

जानकारी के अनुसार, बजरडीहा निवासी अजय कुमार मौर्य, जो ब्लैक स्मिथ इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हैं, ने विजिलेंस विभाग से शिकायत की थी।

शिकायतकर्ता अजय कुमार मौर्य ने रिश्वत देने से इनकार किया, लेकिन जब उन पर कार्रवाई की बात कही गई तो उन्होंने विजिलेंस विभाग से संपर्क किया। शिकायत की प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए गए। इसके बाद विजिलेंस टीम ने ट्रैप की योजना बनाई।

अजय ने अंबिका सिंह को वाराणसी के दादा रेस्टोरेंट में रिश्वत की रकम लेने के लिए बुलाया। जैसे ही डिप्टी कमिश्नर ने नोटों से भरा लिफाफा अपने कब्जे में लिया, पहले से मौजूद विजिलेंस टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया।

विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तारी के दौरान अंबिका सिंह ने मौके से भागने का प्रयास किया। उन्हें रोकने के लिए तैनात चार महिला दरोगाओं ने उन्हें पकड़ लिया, जिसके दौरान कथित तौर पर हाथापाई भी हुई। इस दौरान रेस्टोरेंट के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

इसके बाद विजिलेंस टीम ने उन्हें हिरासत में लेकर भेलूपुर थाने पहुंचाया, जहां उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अंबिका सिंह खुद को बचाने की गुहार लगाती रहीं और राहगीरों से कहा कि उन्हें गलत तरीके से फंसाया जा रहा है। हालांकि, विजिलेंस टीम ने उन्हें हिरासत में लेकर सरकारी वाहन से थाने पहुंचा दिया

Published on: 16 Jul 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111