Wednesday, 14 October 2026
परविंदर सिंह झोटा कत्ल केस में किसी को भी बख्शा नहीं जायेगा

परविंदर सिंह झोटा कत्ल केस में किसी को भी बख्शा नहीं जायेगा

परविंदर सिंह झोटा कत्ल केस में किसी को भी बख्शा नहीं जायेगा

मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार राजस्थान से पुलिस ने किया गिरफ्तार 

चण्डीगढ़  - बी बी आई टी डेस्क 

मानसा में परविंदर सिंह झोटा का गोलियां मारकर कत्ल किया गया। वहीं इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मेडिकल स्टोर मालिक अश्विनी कुमार को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया। इस मामले को लेकर सीएम भगवंत मान ने परविदंर झोटा के निधन पर शोक व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि निंदनीय घटना में झोटा का गोलियां मारकर कत्ल किया गया।

मान ने कहा कि पंजाब पुलिस की ओर से किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों को सख्त सजा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस घटना में कोई भी दोषी हो, उसके पहुंच जहां तक मर्जी हो, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सीएम मान ने परिवार से दुख सांझा किया और कहा कि इसकी साजिश के पीछ अगर कोई हुआ, उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगा। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ मुहिम सरकार द्वारा चलाई गई है।

उन्होंने कहा कि डीजीपी गौरव यादव को कत्ल केस में सख्त निर्देश जारी किए गए है कि केस की गहनता से जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने पंजाबियों को शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कत्ल केस में मुख्य दोषी को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन अगर उसके पीछे किसी की भी साजिश है तो उसे भी बख्शा नहीं जाएगा।

Published on: 14 Oct 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111