हिन्दुस्तान पैट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड का 52वां स्थापना दिवस
रक्तदान शिविर का आयोजन 20 लोगो ने किया रक्तदान
जालन्धर :- एस एन एन
हिन्दुस्तान पैट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड के 52वें स्थापना दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय, सुच्ची पिंड में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस पुनीत कार्य का आयोजन अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन (ग़ैर सरकारी संगठन) द्वारा किया गया। इस अवसर पर पंजाब स्टेट ब्लड ट्रांसफ्यूजन कौंसिल, ब्लड बैंक सिविल अस्पताल, जालन्धर तथा इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर एचपीसीएल के क्षेत्रीय प्रबंधक (रिटेल) सुनील कुमार ने कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी ज़रूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन प्रदान कर सकता है। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान पैट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड सदैव सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
एचपीसीएल के क्षेत्रीय प्रबंधक (एलपीजी) अनीश जिलानी कारी ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। समाज के प्रत्येक स्वस्थ नागरिक को समय-समय पर स्वेच्छा से रक्तदान करना चाहिए, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में किसी भी मरीज को रक्त की कमी का सामना न करना पड़े।
इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डा॰ सुरजीत लाल ने अपने संबोधन में कहा कि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प उपलब्ध नहीं है। इसलिए स्वैच्छिक रक्तदान ही रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने रक्तदाताओं के इस मानवीय योगदान की सराहना करते हुए सभी को नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन के अध्यक्ष रमेश महेन्द्रू ने कहा कि संस्था समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर कार्य कर रही है। रक्तदान शिविर का उद्देश्य लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता पैदा करना तथा ज़रूरतमंदों तक समय पर रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं, सहयोगी संस्थाओं तथा उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया।
सिविल अस्पताल ब्लड बैंक से डा॰ रुपिंदर कौर ने कहा कि रक्तदान को महादान कहा गया है और यह सबसे उत्तम दान है। इससे हम किसी बिमार व दुर्घटनाग्रस्त इन्सान को जीवन दान दे सकते है जबकि हमारे द्वारा किया गया रक्तदान दूसरे व्यक्ति के लिए तो फायदेमंद है जबकि हमें भी कई प्रकार की बिमारियों से बचाता है।
इस अवसर पर सुनील कुमार - क्षेत्रीय प्रबंधक रिटेल,अनीश जिलानी कारी क्षेत्रीय प्रबंधक एल पी जी,गगनदीप सिंह वरिष्ठ प्रबंधक क्षेत्रीय संयीजक,विनय येनागंती प्रबंधक रिटेल इंजीनियरिंग, गौरव प्रबंधक रिटेल इंजीनियरिंग, रमेश महेन्द्रू अध्यक्ष, ललित मैहता, रजिन्द्र सिंह बाठ, विजय कुमार, नूपुर महेन्द्रू, संजीव सैनी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।