भाजपा का जालन्धर नार्थ में बढ़ता वर्चस्व
जालंधर नॉर्थ में आप को बड़ा सियासी झटका
दिनेश ढल्ल की अगुवाई में दर्जनों नौजवानों ने थामा भाजपा का दामन
जालन्धर - बी बी आई टी न्यूज
जालंधर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी को उस समय बड़ा राजनीतिक झटका लगा, जब दिनेश ढल्ल के नेतृत्व में दर्जनों नौजवान आप कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। जालंधर भाजपा प्रधान अशोक सरीन हिक्की से विचार-विमर्श के बाद आयोजित इस ज्वाइनिंग कार्यक्रम में पूर्व विधायक के.डी. भंडारी, पूर्व जिला प्रधान सुशील शर्मा,जिला उपप्रधान मनीष विज, पार्षद अमित ढल्ल, पार्षद रवि कुमार,मंडल भाजपा प्रधान आशीष सहगल सहित अन्य प्रमुख भाजपा नेताओं ने नौजवानों का पार्टी में स्वागत किया।
दिनेश ढल्ल ने कहा कि जालंधर नॉर्थ में नौजवानों का भाजपा के साथ जुड़ना इस बात का प्रमाण है कि युवा वर्ग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों, भाजपा की विकासवादी सोच और मजबूत नेतृत्व से प्रभावित है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार से निराश होकर नौजवान अब भाजपा को पंजाब के उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद के रूप में देख रहे हैं।