Wednesday, 14 October 2026
जालन्धर में भाजपा का मानसा हत्याकांड में जोरदार प्रदर्शन

जालन्धर में भाजपा का मानसा हत्याकांड में जोरदार प्रदर्शन

जालन्धर में भाजपा का मानसा हत्याकांड में जोरदार प्रदर्शन 

मानसा में नशा तस्करी के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या 

मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ प्रचंड पुतला फूंककर प्रदर्शन

राज्यपाल के नाम डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

जालन्धर  - एस एन एन 

मानसा में सामाजिक कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की नशा बिक्री के खिलाफ आवाज उठाने के कारण सरेआम गोलियां मारकर हत्या किए जाने की घटना को लेकर भाजपा जालंधर शहरी ने जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान का पुतला फूंककर घटना के प्रति रोष जताया और पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल उठाए।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। यदि नशे के खिलाफ संघर्ष करने वाले व्यक्ति को सरेआम गोलियां मार दी जाती हैं, तो यह प्रदेश की कानून-व्यवस्था और आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार नशामुक्त पंजाब के दावे करती है, लेकिन नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाना भी उतना ही जरूरी है।

इस प्रदर्शन में भाजपा पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जालंधर के पूर्व मेयर राकेश राठौर, पूर्व सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील कुमार रिंकू, पूर्व संसदीय सचिव कृष्ण देव भंडारी, प्रदेश सचिव अविनाश चंद्र कलेर, प्रदेश सचिव अमरजीत सिंह अमरी, दिनेश ढल्ल, पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा, रमन पब्बी, रवि महेंद्रू, अनिल सच्चर, मनजीत सिंह टीटू, राजीव ढींगरा, भगवंत प्रभाकर, अमित सिंह संधा, रवि कुमार, तरविंदर सोई और अमित ढल प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

इस अवसर पर जिला सचिव एवं मीडिया प्रभारी अमित भाटिया, जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, अश्विनी भंडारी, भूपेंद्र कुमार, दविंदर भारद्वाज, शैली खन्ना, अनु शर्मा, शालू कुमारी, सुमन राणा, जिला सचिव श्याम शर्मा, अश्विनी अटवाल, गौरव महे, योगेश मल्होत्रा, बृजेश शर्मा, मंडल, आर.के. मल्होत्रा, दिनेश महेंद्रू, तरुण छाबड़ा, संदीप कुमार, क्षितिज ढल, मनीष बल, प्रदीप खुल्लर, अजय ठाकुर, सोनू चौहान, ऋषि बहल, अश्विनी दीवान, हैप्पी, सुनील चोपड़ा, संजीव शर्मा मनी, साहिल शर्मा, यजीत हुरिया, नीरज गुप्ता, अजमेर सिंह बादल, महेंद्र भगत, प्रमोद कश्यप, डिंपी लुबना, गौरव राय, गोल्डी भाटिया, मिंटा कोछड़, सोनू हंस और दीपक बावा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Published on: 14 Oct 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111