आप सांसद अशोक मित्तल के संस्थानों पर ई डी रेड
केजरीवाल व भगवंत मान ने क्या कहा
चणडीगढ़ - एस एन एन
पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और अन्य ठिकानों पर एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट की रेड से पंजाब का सियासी पारा गरम हो गया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार पंजाब की सत्ता को लेकर हमें डराने का प्रयास कर रही है।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोशल मीडिया पर लिखा- भाजपा द्वारा पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है।उसी कड़ी के तहत आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी में ई डी की रेड..करवाई गई है। उन्होनें कहा कि हम वो पत्ते नहीं, जो शाख से टूट कर गिर जाएंगे। आंधियों को कह दो अपनी औकात में रहे।