आप की महिला कोऑर्डिनेटर के साथ मारपीट मामला
भाजपा के वार्ड नंबर 9 के भाजपा पार्षद सुरेश कुमार सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
फाजिल्का - बी बी आई टी डेस्क
पंजाब के फाजिल्का में आम आदमी पार्टी की महिला कोऑर्डिनेटर मंजू रानी के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भाजपा के वार्ड नंबर 9 के भाजपा पार्षद सुरेश कुमार सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राधा स्वामी कॉलोनी निवासी मंजू रानी ने शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में कहा गया है कि उनके वार्ड से हाल ही में नगर कौंसिल चुनाव जीतने वाले भाजपा पार्षद सुरेश कुमार द्वारा मुख्यमंत्री मां-बेटी सत्कार योजना के फॉर्म पैसे लेकर भरे जा रहे थे।
मंजू रानी अपने भाई के साथ कार्यालय पहुंचीं और फॉर्म भरने के तरीके पर सवाल पूछते हुए वीडियो बनाने लगीं। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे मंजू रानी और उनके भाई को चोटें आईं। उन्हें फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने मामले में रमन कुमार (सुरेश कुमार के पुत्र), सुरेश कुमार (कुंदन लाल के पुत्र), साजन (पप्पू के पुत्र) और एक अज्ञात महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आगे की कार्रवाई जारी है।