पंजाब विधानसभा चुनाव 2027
आम आदमी पार्टी ने नितिन कोहली को जालन्धर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र से बनाया प्रत्याशी
खेल जगत से भी जुड़ा है नितिन कोहली का नाम
पार्टी नेतृत्व का जताया आभार
जालन्धर। एस एन एन
पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर आम आदमी पार्टी ने जालन्धर की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए प्रसिद्ध उद्योगपति एवं जालन्धर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र के हल्का इंचार्ज नितिन कोहली को अपना प्रत्याशी बनाया है।
नितिन कोहली की उम्मीदवारी की घोषणा के बाद उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। उद्योग जगत के साथ-साथ नितिन कोहली खेल जगत से भी जुड़े हुए हैं। सामाजिक एवं खेल गतिविधियों में उनकी भागीदारी को भी उनकी राजनीतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है।
पार्टी की ओर से प्रत्याशी बनाए जाने पर नितिन कोहली ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया तथा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।
उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उसके लिए आभारी हैं। वह पार्टी की नीतियों और विचारधारा के अनुसार जनता की सेवा करने तथा जालन्धर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का प्रयास करेंगे।
नितिन कोहली की उम्मीदवारी के साथ ही जालन्धर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है। अब सभी की निगाहें चुनावी तैयारियों और क्षेत्र में राजनीतिक समीकरणों पर रहेंगी।