पंजाब विधानसभा चुनाव 2027
आम आदमी पार्टी ने जालन्धर नॉर्थ से विनीत धीर को बनाया अपना प्रत्याशी
नगर निगम जालन्धर के मेयर विनीत धीर ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार
जालन्धर। एस एन एन
पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर आम आदमी पार्टी ने जालन्धर की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए नगर निगम जालन्धर के मेयर विनीत धीर को जालन्धर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
विनीत धीर को पार्टी का उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा के बाद जालन्धर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में चुनावी गतिविधियों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
पार्टी की ओर से प्रत्याशी घोषित किए जाने पर विनीत धीर ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया तथा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।
उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन पर विश्वास जताकर जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसके लिए वह पार्टी नेतृत्व के आभारी हैं। वह पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों के अनुरूप जनता की सेवा करने तथा जालन्धर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करने का प्रयास करेंगे।
विनीत धीर की उम्मीदवारी की घोषणा के साथ ही जालन्धर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र में आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है।