Friday, 1 May 2026
आम आदमी पार्टी में दरार - पंजाब सरकार टूटने की कगार पर

आम आदमी पार्टी में दरार - पंजाब सरकार टूटने की कगार पर

पंजाब की राजनिति में भूकंप  -  आम आदमी पार्टी की सरकार का आस्तित्व खतरे में

जालन्धर  - एस एन एन 

पंजाब में आम आदमी पार्टी से जुड़े 8 राज्यसभा सांसदों मे से राघव चड्डा सहित 7 सांसद आप छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके है। यह पंजाब की राजनिति में एक भूकंप से कम नहीं है और अब भूकंप के बाद की स्थिति पंजाब की राजनिति पर बनी हुई स्पष्ट दिखाई दे रही है। पंजाब में सत्तारूढ आप सरकार अब खतरे में दिखाई पढ़ रही है और अब अपना आस्तित्व बचाने के लिए आप के सीनियर नेता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री व पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कल आप के सभी विधायकों की मीटिंग रखी गई है, हालाँकि उस मीटिंग में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल हो रहे है। उधर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का शराब घोटाला केस पीछा छोड़ने का नाम ही नहीं ले रहा।

आम आदमी पार्टी के विरोधी नेता पंजाब के 92 विधायकों में से 60 - 65 अपने साथ होने का दावा कर रहे है। यदि ऐसा सच हुआ तो वह आप छोड़कर भाजपा में शामिल हो जाते है तो आम आदमी पार्टी की सरकार गिर कर पंजाब में भाजपा की सरकार कुछ महीने के लिए बनाई जा सकती है जबकि पंजाब में विधानसभा चुनावों के लिए समय सीमा फरवरी 2027 तय है। राजनिति विशेषज्ञों का मानना है कि यदि ऐसा सम्भव ना टो पाया तो कुछ महीने राष्ट्रपति शासन लगा कर चुनाव करवाए जा सकते है। आम आदमी पार्टी के विरुद्ध भाजपा,कांग्रेस व शिरोमणि अकाली दल ने भी मोर्चा खोल रखा है और किसी भी तरह से जोड़ तोड़कर उनकी सत्ता पर काबिज होने की संभावनाए स्पष्ट दिखाई प्रतीत हो रही है।

पंजाब प्रभारी मनीष सिसौदिया 29 अप्रैल को जालन्धर में होने वाली बैठक में मौजूदा विधायकों की नब्ज टटोलने वाले है और वह जानने की कोशिश करेंगे कि कितने विधायक सही मायने में उनके साथ है और कितने विधायक सत्ता पलटने वालों के साथ है। हालांकि इस मीटिंग में नाराज विधायकों को खुश करने का प्रयास भी किया जायेगा ताकि पंजाब में सरकार को फरवरी तक सुचारू रूप से चलाया जा सके।

डॉ. संदीप पाठक आप के रणनीतिकार भाजपा में शामिल होने से भी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। सूत्रों के अनुसार, संदीप पाठक के पास पंजाब के हरविधायक का विस्तृत जानकारी मौजूद है,। पंजाब मे जल्द ही चुनाव होने वाले है और कई मौजूदा विधायकों को मालूम है कि अगामी विधानसभा चुनावों में उनका टिकट कट सकता है ऐसे में वह विधानसभा चुनावों से पहले पलटी मार भी लेते है तो इसमें कोई नई बात नहीं होगी।

इससे भी बड़ी बात यह भी सामने आ रही है संगठन के लोग व पार्टी कार्यकर्ता भी अपनी ही पार्टी से नाराज चल रहे है। पंजाब की राजनिति में आने वाला समय पंजाब, पंजाब की जनता और आम आदमी पार्टी के लिए किसी खतरे से कम नहीं है,उधर भारतीय जनता पार्टी हर कीमत पर पंजाब में अपनी सरकार बनाना चाहती है। पंजाब की जनता, किसान, नौकरशाह, व्यापारी व महिलाए भी पंजाब सरकार से सख्त नाराज है क्योंकि आप ने सत्ता में आने से पहले जो वायदे किये थे वह पूरे करने में नाकाम रही है।

अब आने वाला समय पंजाब के लिए काफी भारी दिखाई दे रहा है। पंजाब एक बार्डर स्टेट है और तकरीबन एक दशक से ऊपर आंतकवाद का शिकार रही है और अब पंजाब का युवा करीब 10-15 वर्षों से नशे की दलदल में फंसा हुआ है। 

पंजाब की जनता कांग्रेस, अकाली भाजपा गठबंधन व आम आदमी पार्टी की सरकार को भी आजमा चुकी है। भाजपा ने इस बार भी पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला लिया है और चुनाव काफी करीब है, अभी इस संदर्भ में कुछ ना कहना ही बेहतर होगा यह तो आने वाला समय ही बतायेगा कि ऊंट किस करवट बैठता है।

पंजाब के लोग बहुत ही भोले भाले ,ईमानदार, मेहनती ,नरमदिल और परमात्मा पर विश्वस करने वाले है । वह जिस पर भरोसा करते है तो खुले दिल से करते है और भरोसा तोड़ने वालो को कदई माफ नहीं करते।

 

Published on: 28 Apr 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111