Saturday, 27 June 2026
आम आदमी पार्टी को जोर का झटका - हलका इंचार्ज भाजपा में शामिल

आम आदमी पार्टी को जोर का झटका - हलका इंचार्ज भाजपा में शामिल

आम आदमी पार्टी को जोर का झटका - हलका इंचार्ज भाजपा में शामिल

पंजाब में भाजपा सरकार बनाएगी जीत लाल भट्टी 

जालन्धर  - रमेश महेन्द्रू

पंजाब की राजनीति से बड़ी खबर सामने आ रही है। पंजाब  में आम आदमी पार्टी को उस समय बड़ा झटका लगा जब आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता और जालंधर जिले की 2022 में आदमपुर विधानसभा सीट से पूर्व प्रत्याशी जीत लाल भट्टी ने भाजपा का दामन थाम लिया है जिससे आप को बड़ा झटका लगा है।

बता दे कि जीत लाल भट्टी आदमपुर में आप के हलका इंचार्ज थे। इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पंजाब बीजेपी प्रधान केवल सिंह ढिल्लों ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी के नेता एक-एक करके पार्टी छोड़ रहे हैं, जो पार्टी के भीतर बढ़ती नाराजगी को दर्शाता है। पंजाब में भाजपा सरकार बनाएगी।

Published on: 27 Jun 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111