Sunday, 10 May 2026
आखिर लोकतंत्र की हूई विजय,थपालिया बने राज्य के नौवें मुख्यमंत्री

आखिर लोकतंत्र की हूई विजय,थपालिया बने राज्य के नौवें मुख्यमंत्री

आखिर लोकतंत्र की हूई विजय,थपालिया बने राज्य के नौवें मुख्यमंत्री 

5 राजनितिक दलों का गठबंधन, 9 विधेयकों ने ली मंत्री पद की शपथ 

थपालिया सरकार को 13 मई को साबित करना होगा बहुमत

तमिलनाडु  - बी बी आई टी डेस्क 

टी वी के प्रमुख फिल्म स्टार थपालिया विजय ने तमिलनाडु में 234 में से 108 सीटों पर विजयी होने के बाद उनकी पार्टी प्रमुख रही और पिछले 5 दिनों में तमिलनाडु के राज्यपाल रजिन्द्र विश्वनाथ आलेंकर से 4 मुलाकात करने के बाद आखिर अपनी सरकार बनाने में कामयाब रहे। याद रहे पिछले 60 वर्षों में पहली बार ग़ैर द्रमुक सरकार तमिलनाडू में राज्य की जनता ने बनाई है। 

तमिल में विजय सरकार को 5 राजनीतिक पार्टियों का सहयोग प्राप्त है और अभी मंत्रीमंडल में 9 मंत्री शामिल किए गए है।

टी वी के प्रमुख विजय थपालिया ने यह नई पार्टी 2 वर्ष पूर्व ही बनाई थी,जनता व युवाओं का भरपूर समर्थन व फिल्मो से मिली लोकप्रयता ने उन्हें इस कामयाबी के मुकाम तक पहूंचाया।

चेन्नई के जवाहर लाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में विजय थपालिया का राज्य के 9 वें मुख्यमंत्री के रूप में राजतिलक हो गया,जबकि उनके साथ 9 विधेयकों ने भी मंत्री पद और गोपनियता की शपथ ग्रहण की।माननीय राज्यपाल ने विजय थपालिया सरकार को 13 मई को बहुमत हासिल करने का समय दिया है। 

शपथ ग्रहण करने के बाद विजय ने 200 यूनिट बिजली फ्री देने का ऐलान किया और कहा कि हमारी सरकार में महिला सुरक्षा प्राथमिकता होगी। उन्होने यह भी कहा कि तमिलनाडु पर 10000 करोड़ रुपए का ऋण है। उन्होने यह भी कहा कि हमारी पार्टी ने जो वायदे जनता से किये वह हम पूरे करेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह में वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित कई अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित हुए। 

Published on: 10 May 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111