Wednesday, 29 April 2026
आँखों का आप्रेशन करवाने मरीज पहूंचे सिविल अस्पताल

आँखों का आप्रेशन करवाने मरीज पहूंचे सिविल अस्पताल

आँखों के नि:शुल्क आप्रेशन वीरवार 30 अपैल को होंगे

जालन्धर - नूपुर

अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन द्वारा आयोजित नेत्र रोग जांच शिविर के दूसरे दिन सभी मरीज अपना चैकअप करवाने जालन्धर के सिविल अस्पताल पहूंचे व नेत्र रोग विशेषज्ञ व सर्जन डा॰ गुरप्रीत कौर के निर्देशानुसार सभी मरीजों आँखों के आप्रेशन के लिए शुगर सहित अन्य आवश्यक चैकअप किये गये। आँखों के आप्रेशन के लिए मरीजों के जो टेस्ट किये गए थे,यदि वह जांच के दौरान सही पाये गये तो वीरवार 30 अपैल 2026 को सिविल अस्पताल में होंगे। डा॰ गुरप्रीत कौर व डा॰ अरूण वर्मा व उनकी टीम द्वारा आप्रेशन किये जायेंगे।

अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन के अध्यक्ष रमेश महेन्द्र ने बताया कि जो मरीज अपनी आँख का आप्रेशन करवाना चाहते है वह सुबह 8 बजे तक सिविल अस्पताल (मोबाइल आई विंग) पहूंचे।

आज मरीजों को अल्फ़ा महेन्द्रू फाउन्डेशन द्वारा सिविल अस्पताल में अध्यक्ष रमेश महेन्द्रू ने फल वितरित किए।

Published on: 27 Apr 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111