8 वर्षीय हरनाज का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज
जालन्धर - नूपुर
महानगर की होनहार 8 वर्षीय बेटी हरनाज़ कौर कोहली का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया। हरनाज ने यह उपलब्धि बहुत ही कम उम्र में हासिल की है। हरनाज़ कौर कोहली ने रॉड से लटकते हुए सबसे अधिक हुला हूप कर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करवाया है। यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास का प्रतीक म है।
हरनाज़ कौर कोहली इनोसेंट हार्ट स्कूल की छात्रा है। स्कूल के प्रिंसिपल राजीव ने हरनाज़ की इस शानदार उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा बधाई दी। हरनाज़ की इस सफलता से पूरा परिवार बेहद खुश है। खासतौर पर उनके दादा-दादी ने अपनी पोती की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें हरनाज़ पर बहुत नाज है। परिवार ने कहा कि हरनाज़ बचपन से ही प्रतिभाशाली और मेहनती रही है।