Tuesday, 9 June 2026
600 रूपए उधार दिये पैसे वापस मांगने पर विवाद  - मौत

600 रूपए उधार दिये पैसे वापस मांगने पर विवाद  - मौत

600 रूपए उधार दिये पैसे वापस मांगने पर विवाद 

झगड़े में आटो चालक की मौत

अलीगढ़ - बी बी आई  टी डेस्क

अपने ही उधार दिये 600 रुपये वापिस मांगने को लेकर हुए विवाद में आटो रिक्शा चालक की पीट-पीट कर हत्या करने का मामला सामने आया है। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर क्षेत्र) आदित्य बंसल ने बताया कि यह घटना बीती देर रात बन्नादेवी थाना क्षेत्र के तहत सरसोल पुलिस चौकी के पास हुई। उन्होंने बताया कि के मृतक की पहचान ऑटो रिक्शा चलाने वाले यामीन नामक व्यक्ति के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि यामीन अपना इलाज करने के लिए अस्पताल जा रहा था और उसने अपने पड़ोसी अनीस से उधार दिए गए 600 रुपये वापस मांगे थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहा-सुनी हो गई, जिसके बाद अनीस और उसके 2 अन्य साथियों ने यामीन और उसकी पत्नी पर हमला कर दिया। परिवार के लोगों ने आरोप लगाया कि हमले के दौरान यामीन के सिर पर भी चोट लगी थी।

उन्होंने बताया कि यामीन की पत्नी सलमा और उसका भाई बाद में शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचे लेकिन इसी दौरान यामीन बेहोश होकर गिर पड़ा। बंसल ने बताया कि यामीन को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि इस मामले में अनीस, और उसके साथियों मोनिस और नफीस के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके उनकी तलाश की जा रही है। वहीं पीड़ितों ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Published on: 26 May 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111