5 जून ' विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष
जालन्धर - बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज
पर्यावरण की सुरक्षा केवल सरकारों की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग, प्रदूषण और प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन के कारण पूरी दुनिया गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है। ऐसे समय में वृक्षारोपण करना और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना समय की प्रमुख आवश्यकता बन गया है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाएं तथा उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाएं।
प्रो ॰ नवजोत कौर ओ एस डी
गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी कॉलेज, जालन्धर शहर।