पश्चिम बंगाल के बाद पंजाब में खिलेगा कमलः - अमरजीत अमरी
जालन्धर - नूपुर
पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा की रिकार्डतोड़ जीत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पंजाब भाजपा कार्यकारिणी सदस्य अमरजीत अमरी ने कहा कि जैसे बंगाल में कमल खिला है ठीक वैसे ही पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 में भाजपा की जीत होगी। जिस तरह बंगाल की जनता ममता बैनर्जी के कुशासन से दुखी थी उसी प्रकार पंजाब की जनता आप सरकार से दुखी है। इसलिए पंजाब की जनता भाजपा को प्रदेश की बागडोर सौंपने वाली है।
उन्होंने कहा कि चुनाव में हार के बाद विपक्ष बहाने बना रहा है और ईवीएम तथा अन्य प्रक्रियाओं पर सवाल उठाना हताशा का परिणाम है। हैं।