Tuesday, 9 June 2026
15 वर्षीय नाबालिग ने किया 10 वर्षीय लड़के का अपहरण  हरिद्वार ले जाकर मंगवाई भीख और किया एक महिला के हवाले

15 वर्षीय नाबालिग ने किया 10 वर्षीय लड़के का अपहरण हरिद्वार ले जाकर मंगवाई भीख और किया एक महिला के हवाले

15 वर्षीय नाबालिग लड़की ने किया 10 वर्षीय लड़के का अपहरण

हरिद्वार ले जाकर मंगवाई भीख और किया एक महिला के हवाले

चण्डीगढ़  - बी बी आई  टी डेस्क

15 वर्षीय नाबालिग  लड़की ने 10 वर्षीय लड़के का अपहरण कर और बच्चे को बहला-फुसलाकर धार्मिक नगरी हरिद्वार ले गई, जहां उसने बच्चे को एक अनजान महिला के हवाले कर दिया। इसके बाद उस मासूम को डरा-धमकाकर सड़कों पर भीख मंगवाई गई और पहचान छिपाने के लिए उसके बाल तक काट दिए गए।

पुलिस चौकी में मौजूद पीड़ित मासूम ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि पड़ोस में रहने वाली दीदी उसे जूस पिलाने के बहाने अपने साथ ले गई थी। इसके बाद उसने जबरदस्ती उसे सिगरेट पीने को मजबूर किया, जिसे पीते ही वह बेहोश हो गया। बच्चे ने बताया, “जब मुझे होश आया तो मैं ट्रेन में था। मैंने वहां से भागने की कोशिश की, तो दीदी ने मेरी बाजू जोर से पकड़ ली और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी।” हरिद्वार पहुंचने पर लड़की ने उसे एक अनजान महिला को सौंप दिया, जो उससे दिनभर भीख मंगवाती थी और रात को लंगर में खाना खिलाती थी।

बच्चे के दिहाड़ी मजदूर पिता और मासी के लिए यह समय किसी नरक से कम नहीं था। उन्होंने बताया कि हरिद्वार जैसे बड़े और भीड़भाड़ वाले शहर में बच्चे को ढूंढना भूसे के ढेर में सुई तलाशने जैसा था। पिता ने रोते हुए बताया कि वे दोनों रातभर हरिद्वार के विभिन्न घाटों, सड़कों और बाजारों के चक्कर काटते रहे।

फुटपाथ और घाटों पर सो रहे अनजान लोगों के चेहरों से चादरें हटा-हटाकर वे अपने कलेजे के टुकड़े को तलाश रहे थे। इस दौरान कई सोते हुए लोगों ने उन्हें गालियां भी दीं और भला-बुरा कहा, लेकिन बेटे की चाह में वे बिना रुके आगे बढ़ते रहे। आखिरकार तड़के एक अनजान शख्स के पास सो रहे दो बच्चों में से एक उनका बेटा निकला। पिता को देखते ही मासूम उनके गले लगकर फूट-फूटकर रोने लगा।

पुलिस ने नाबालिग लड़की को गिरफ्तार कर लिया है और उक्त महिला की तालाश की जा रही है।

 

Published on: 01 Jun 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111