Saturday, 9 May 2026
15 करोड़ रुपए की हेरोइन के साथ अफ्रीकी महिला गिरफ्तार

15 करोड़ रुपए की हेरोइन के साथ अफ्रीकी महिला गिरफ्तार

15 करोड़ रुपए की हेरोइन के साथ अफ्रीकी महिला गिरफ्तार

तरनतारन - एस एन एन 

तरनतारन पुलिस के सी आई ए स्टाफ की टीम ने एक अफ्रीकी महिला को 3 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 15 करोड़ रुपए बताई जा रही है। गिरफ्तार महिला की पहचान बेला निवासी डेल्टा स्टेट, जोम्बा, नाइजीरिया (अफ्रीका) और वर्तमान निवासी संडे बाजार, दिल्ली के रूप में हुई 

 सीआईए स्टाफ तरनतारन को गुप्त सूचना मिली थी कि एक विदेशी अफ्रीकी महिला सीमावर्ती इलाके में हेरोइन की खेप लेने पहुंची हुई है। सूचना के आधार पर एसएसपी सुरिंदर लांबा ने हाई अलर्ट जारी कर दिया और सीआईए स्टाफ तरनतारन की पुलिस ने नाका लगा एक अफ्रीकन महिला को तीन किलो हेरोइन और वैगन-आर कार समेत गिरफ्तार किया है। तरनतारन पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। एसएसपी सुरिंदर लांबा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए मामले संबंधी अधिक जानकारी साझा की।

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार महिला भारत काम सीखने के लिए आई थी, लेकिन बाद में वह नशा तस्करी के जाल में फंस गई। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वह तरनतारन के सीमावर्ती इलाकों से पहले कितनी हेरोइन की खेप लेकर जा चुकी है।

Published on: 09 May 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111