Tuesday, 9 June 2026
1070 स्पोर्ट्समैन को किया सम्मानित - 90 खिलाड़ियों को मिला महाराजा रणजीत सिंह अवॉर्ड

1070 स्पोर्ट्समैन को किया सम्मानित - 90 खिलाड़ियों को मिला महाराजा रणजीत सिंह अवॉर्ड

1070 स्पोर्ट्समैन को किया सम्मानित - 90 खिलाड़ियों को मिला महाराजा रणजीत सिंह अवॉर्ड 

मुख्यमंत्री मान ने बढ़ाया खिलाड़ियों का मान - 32 करोड़ से अधिक इनामी राशि बांटी

चण्डीगढ़  - बिग बॉस इंडिया टूडे न्यूज

चंडीगढ़ में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 1070 खिलाड़ियों को मान बढ़ाया और सम्मानित किया। वहीं, 90 खिलाड़ियों को महाराजा रणजीत सिंह अवॉर्ड दिया।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में आयोजित महाराजा रणजीत सिंह अवॉर्ड समारोह के दौरान पंजाब का नाम रोशन करने वाले 1,070 खिलाड़ियों को ₹32 करोड़ 5 लाख की इनामी राशि देकर सम्मानित किया। इस मौके पर खेल जगत के बड़े खिलाड़ियों ने शिरकत की। जिमसें भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और हरलीन देओल भी शामिल हुईं।

वहीं, जालंधर के ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी मनदीप सिंह को भी पंजाब सरकार द्वारा प्रतिष्ठित महाराजा रणजीत सिंह खेल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। अवॉर्ड मिलने पर हॉकी खिलाड़ी मनदीप सिंह ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि लंबे समय बाद खिलाड़ियों को यह सम्मान मिलना बेहद गर्व की बात है।

 उन्होंने कहा पिछली बार यह अवॉर्ड 2016 में दिया गया था और अब दोबारा खिलाड़ियों को सम्मानित किया जा रहा है। टोक्यो ओलंपिक में खेलने वाले पंजाब के करीब 90 खिलाड़ियों को यह सम्मान मिला है जो पंजाब और भारतीय खेल जगत के लिए गर्व का पल है।

भारतीय हॉकी टीम की तैयारियों को लेकर मनदीप सिंह ने बताया कि बेंगलुरु कैंप में खिलाड़ी लगातार कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इस साल टीम के सामने वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स और एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े टूर्नामेंट हैं। उन्होंने कहा कि हर टूर्नामेंट के लिए अलग रणनीति तैयार की जा रही है और टीम का पूरा फोकस गोल्ड मेडल जीतने पर है।

मनदीप सिंह ने विश्वास जताते हुए कहा कि भारतीय टीम लंबे समय से वर्ल्ड कप ट्रॉफी नहीं जीत पाई है, लेकिन इस बार खिलाड़ी पूरी मेहनत और जुनून के साथ तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा हमारा लक्ष्य सिर्फ जीतना है। इस बार टीम इंडिया ट्रॉफी जीतकर ही लौटेगी।

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा पंजाब का अनुसरण करते हुए हरियाणा और बिहार ने नीट परीक्षार्थियों के लिए बस सेवा निशुल्क की है। उन्होंने कहा मैं सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से अपील करता हूं कि नीट के अभ्यर्थियों को पेपर वाले दिन सभी राज्यों में बस सेवा निशुल्क की जाए जिससे छात्रों को राहत मिलेगी क्योंकि नीट का पेपर लीक होने से बच्चे पहले ही बहुत दुखी हैं।  

Published on: 24 May 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111