Monday, 15 June 2026
10 दिवसीय योग उत्सव का शुभारंभ, 22 जून तक चलेगा आयोजन

10 दिवसीय योग उत्सव का शुभारंभ, 22 जून तक चलेगा आयोजन

10 दिवसीय योग उत्सव का शुभारंभ, 22 जून तक चलेगा आयोजन

योग उतसव का उद्देश्य शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना - रमेश महेन्द्रू 

जालंधर - जसविन्द्र सिंह धीरज 

अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन, जालंधर द्वारा प्रेम चंद मारकण्डा एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन एवं भारतीय योग संस्थान के सहयोग से आयोजित 10 दिवसीय योग उत्सव का आज शुभारंभ हुआ। यह योग उत्सव 22 जून तक प्रतिदिन प्रातः 5:30 बजे से 6:30 बजे तक प्रेम चंद मारकण्डा एस डी कॉलेज फार वूमेन, एस डी कॉलेज रोड़,नजदीक श्री सत्य नारायण मन्दिर में आयोजित किया जाायेग। 

योग सत्र का संचालन योग शिक्षक जसबीर सिंह एवं प्रेम कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर योग साधकों ने अनुलोम-विलोम, प्राणायाम तथा अन्य विभिन्न योग क्रियाओं एवं साधनाओं का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों ने उपस्थित लोगों को नियमित योग के लाभों एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में भी जानकारी दी।

कार्यक्रम में रमेश महेन्द्रू अध्यक्ष, डाॅ. मुकेश वालिया (मुख्य सलाहकार, हेल्थ), एडवोकेट जयपाल शर्मा सीनियर वाईस परधक,संजीव कुमार अंकू, पी.आर.ओ. परषोतम लाल शर्मा, वाइस चेयरपर्सन हर्ष महेन्द्रू, सुरेन्द्र सैनी, मेजर प्रिया महाजन, प्रो. रितु गिल, एन.सी.सी. कैडेट्स तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों एवं योग साधकों ने भाग लिया।

रमेश महेन्द्रू ने बताया कि इस योग उत्सव का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना तथा शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस योग अभियान में शामिल होने की अपील की।

Published on: 13 Jun 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111