ज़ोनल प्रभारी परमिंदर बराड़ व सूरज भारद्वाज ने की पार्षदों व कार्यकर्ताओं से विशेष बैठक
“मजबूत वार्ड, मजबूत बूथ और जनता से सीधा संवाद भाजपा के संगठन विस्तार की असली ताकत :- परमिंदर सिंह बराड़
विधानसभाओं चुनावों में भाजपा की जीत में भाजपा पार्षद उम्मीदवार एहम भूमिका निभाएगे-मंजीत टीटू4
जालंधर - एस एन एन
जालंधर नगर निगम मे विपक्ष के भाजपा पार्षद दल नेता मंजीत सिंह टीटू की अध्यक्षता मे भाजपा पार्षद चुनावी उम्मीदवारों से बैठक करते पंजाब भाजपा महामंत्री जोनल प्रभारी परमिंदर बराड़, जिला प्रभारी सूरज भारद्वाज, प्रदेश महामंत्री राजेश बागा, जिला भाजपा प्रधान अशोक सरीन हिक्की, जिला भाजपा देहाती प्रधान जगबीर बराड़ व नगर निगम विपक्ष उपनेता चंद्रजीत कौर संधा और अन्य भाजपा पार्षद एवं सीनियर नेता के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।
बैठक में नगर निगम से जुड़े जनहित के मुद्दों के साथ-साथ आगामी चुनावों और संगठन को वार्ड व बूथ स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर चर्चा हुई।
बैठक में पार्षदों एवं प्रत्याशियों ने अपने-अपने वार्डों में सड़क, सीवरेज, सफाई, स्ट्रीट लाइट, पेयजल तथा विकास कार्यों से संबंधित समस्याओं को वरिष्ठ नेतृत्व के समक्ष रखा। इन मुद्दों को उचित मंच पर उठाकर जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी प्रयास करने पर भी विचार किया गया।
संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए वार्ड स्तर पर सक्रियता बढ़ाने, बूथ कमेटियों को मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और जनता के साथ निरंतर संपर्क कायम रखने पर विशेष जोर दिया गया।
इस अवसर पर परमिंदर सिंह बराड़ ने कहा कि “मजबूत वार्ड, मजबूत बूथ और जनता से सीधा संवाद भाजपा के संगठन विस्तार की असली ताकत है।” उन्होंने कहा कि पार्टी के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझें और समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।
इस मोके पर सूरज भारद्वाज ने कहा कि वार्ड से बूथ और बूथ से प्रत्येक परिवार तक संगठन की पहुंच बढ़ाना भाजपा जालंधर की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं की मेहनत से पार्टी संगठन को और मजबूत किया जाएगा।
इस मौके पर मनजीत सिंह टीटू ने कहा कि आगामी चुनावों को देखते हुए प्रत्येक वार्ड में संगठनात्मक गतिविधियों को और गति दी जाएगी।
बैठक में नगर निगम के जनहित मुद्दों, आगामी चुनावों, वार्डवार संगठन की स्थिति, बूथ विस्तार, जनसंपर्क अभियान एवं कार्यकर्ताओं के समन्वय को लेकर महत्वपूर्ण निर्णयों और रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।
इस मौके पर परमिंदर बराड़, राजेश बाघा, सूरज भारद्वाज, अशोक सरीन, जगबीर बराड़, मनजीत सिंह टीटू, चरणजीत कौर संधा, मनीष विज, दविंदर भारद्वाज,कंवर सरताज, रिम्पी प्रभाकर, राजीव ढींगरा, अजय बबल, दर्शन लाल भगत, शोभा मिनिया, रवि कुमार, विजय बाबा, गुरदीप सिंह फोजी , अमित सिंह संधा,कुणाल शर्मा, तरसेम थापा, गौरव महे, दिनेश भगत, सोनू चौहान, अजय भारद्वाज, अश्वनी अटवाल,राजिंदर बिल्ला, दिनेश भगत बबलू, सचिन सरीन, अश्वनी भगत, आशीष सहगल, बृज मोहन गुप्ता, विनोद अरोड़ा, चढा, प्रशांत गंभीर,प्रेम कुमार गोपी व अन्य उपस्थित रहे।