Friday, 10 July 2026
नूरमहल मामूली विवाद में कार सवार ने गोली चलाई   दो गोलियां लगने से एक घायल, अस्पताल भर्ती

नूरमहल मामूली विवाद में कार सवार ने गोली चलाई  दो गोलियां लगने से एक घायल, अस्पताल भर्ती

नूरमहल मामूली विवाद में कार सवार ने गोली चलाई 

दो गोलियां लगने से एक घायल, अस्पताल भर्ती 

पुलिस ने किया एक व्यक्ति व महिला को गिरफ्तार 

जालन्धर - एस एन एन 

जालंधर फायरिंग मामला उस समय सुर्खियों में आ गया जब नूरमहल क्षेत्र में एक्टिवा पर जा रहे दो भाइयों पर कथित तौर पर कार सवार युवक और युवती ने गोली चला दी। इस घटना में नवदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका भाई हैप्पी भी झड़प के दौरान चोटिल हुआ। घायल नवदीप का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और सभी पहलुओं से मामले की पड़ताल की जा रही है।

पीड़ित पक्ष ने बताया कि रात करीब 10 बजे हैप्पी अपने भाई नवदीप सिंह के साथ एक्टिवा पर नूरमहल की ओर जा रहा था। जब वे उप्पल जागीर गांव के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार ग्लैंजा कार ने उनकी एक्टिवा को कथित रूप से टक्कर मार दी। पीड़ित के अनुसार, टक्कर के बाद कार में सवार युवक और युवती नीचे उतरे। दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई और फिर विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। हैप्पी का आरोप है कि इसी दौरान युवती ने अपने साथी को गोली चलाने के लिए उकसाया, जिसके बाद युवक ने कथित तौर पर पिस्तौल से फायरिंग कर दी।

जिस दौरान नवदीप सिंह को लगी दो गोलियां लगी। घायल नवदीप सिंह के अनुसार, एक गोली उसकी कलाई और दूसरी गोली उसके पेट में जा धंसी। फायरिंग के बाद आरोपी कार में सवार होकर मौके से फरार हो गए।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों की निगरानी में उसकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला और सब-डिवीजन नकोदर के डीएसपी ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि जालंधर फायरिंग मामला को लेकर थाना नूरमहल में एफआईआर संख्या 90 दिनांक 07.07.2026 दर्ज की गई है।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 109 और 61(2) तथा शस्त्र अधिनियम, 1959 की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज किया है।

अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है।

 फायरिंग मामला में हरकीरत सिंह पुत्र सोधी सिंह निवासी गांव सोहल जागीर (थाना शाहकोट) तथा मनजोत कौर पुत्री हरनेक सिंह निवासी गांव उप्पल जागीर (थाना नूरमहल) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के पीछे की वजह और पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट जानकारी सामने आ सके। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार कहां से आया और क्या इस घटना में किसी अन्य व्यक्ति की भी भूमिका थी। पुलिस का कहना है कि अभी जांच जारी है और सभी तथ्यों को एकत्र किया जा रहा है।

पुलिस टीम घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य तकनीकी सबूतों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की पुष्टि करेंगे। यदि जांच के दौरान अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मामले में अंतिम निष्कर्ष पुलिस जांच और न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

Published on: 10 Jul 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111