ब्रेकिंग न्यूज
नगर-निगम जालन्धर की हड़ताल खत्म, वापिस काम पर लोटे सफाई कर्मी, शहर में कूड़े-करकट की लिफ्टिंग शुरू
मेयर वनीत धीर और कमिश्नर संदीप ऋषि का प्रयास रंग लाया
जालन्धर - एस एन एन
नगर-निगम जालन्धर में सफाई कर्मियों की कुछ दिनों से चली आ रही हड़ताल आज समाप्त हो गई। मेयर वनीत धीर और कमिश्नर संदीप ऋषि का प्रयास रंग लाया और सफाई कर्मी वापिस काम पर लौटे।आज चंडीगढ़ में निगम यूनियन के नेताओं के साथ मंत्री और उच्च अधिकारीयों की मीटिंग करवाई गई और जिसके बाद हड़ताल खत्म करने की घोषणा की गई।
नगर निगम यूनियन के नेता सनी सहोता ने बताया कि मीटिंग में तय हुआ है कि कल होने वाली जालंधर नगर निगम हाउस की मीटिंग में ठेके पर भर्ती संबंधित एजेंडा नहीं रखा जाएगा और 609 करोड़ रुपए का सॉलिड वेस्ट मटेरियल वाला टेंडर नहीं लगाया जाएगा।
इसके बाद यूनियन ने हड़ताल खत्म की घोषणा कर दी है। अब रोजमर्रा की तरह नगर निगम दफ्तर खुलेगा और सारा काम फिर उसी तरह से शुरू हो जाएगा।