Tuesday, 14 July 2026
लावा मोबाइल कंपनी के डीलर नेटवर्क से जुड़े 32 भारतीय पर्यटक

लावा मोबाइल कंपनी के डीलर नेटवर्क से जुड़े 32 भारतीय पर्यटक

वियतनाम बोट हादसा - 32 में से 15 भारतीयों की मौत

भारतीय दूतावास ने जान गंवाने वाले 15 लोगों की जारी की लिस्ट,वापिस लाने की तैयारी 

लावा मोबाइल कंपनी के डीलर नेटवर्क से जुड़े 32 भारतीय पर्यटक

वियतनाम  :- बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज 

वियतनाम में सैर सपाटे के लिए गए भारतीय पर्यटक मौसम के अचानक खराब होने कारण समुद्र में ऊंची लहरें उठने लगीं। वोट में सवार सभी लोग मस्ती कर रहे थे व तस्वीरें क्लिक कर रहे थे, तभी एक जोरदार झटका लगा। किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला और कुछ ही सेकेंड में बोट पलट गई। चारों तरफ चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते कई लोग समंदर में समा गए। वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास हुए भीषण स्पीडबोट हादसे में सुरक्षित बचे एक भारतीय पर्यटक गुंटूर में आशीष कुमार ने यह खौफनाक दास्तां बयां की।

इस ददर्दनाक वोट हादसे में 15 भारतीय पर्यटकों की डूबने से मौत हो गई, जो लावा इंटरनेशनल कंपनी के डीलर नेटवर्क का हिस्सा थे। तमिलनाडु के पलानी के रहने वाले निर्मल कुमार ने बताया कि जिस स्पीडबोट से वे यात्रा कर रहे थे, वह कुछ ही सेकंड में पलट गई।

हनोई स्थित भारतीय दूतावास ने बाताया कि 15 भारतीय नागरिकों के पार्थिव शरीरों को फु क्वोक से हो ची मिन्ह सिटी ले जाया जा रहा है। वहां जरूरी कानूनी और कागजी औपचारिकताएं पूरी होते ही सभी शवों को जल्द से जल्द विमान के जरिए भारत भेजा जाएगा। साथ ही सुरक्षित बचाए गए 17 भारतीय पर्यटकों में से 16 को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और उन्हें भी भारत रवाना कर दिया गया है।

वहीं, गंभीर रूप से घायल एक पर्यटक का फु क्वोक के अस्पताल में इलाज चल रहा है। वियतनाम पुलिस ने स्पीडबोट के कैप्टन को हिरासत में ले लिया है।

लावा मोबाइल कंपनी के डीलर नेटवर्क से जुड़े 32 भारतीय पर्यटकों को लेकर एक स्पीडबोट होन मे रुट द्वीप से वापस लौट रही थी। तट से महज 200 से 400 मीटर पहले समुद्र में उठीं तेज़ लहरों और खराब मौसम की वजह से बोट पूरी तरह पलट गई। स्थानीय नाविकों और कोस्ट गार्ड ने तुरंत मौके पर पहुंचकर 21 लोगों को सुरक्षित निकाला, लेकिन नाव के भीतर फंस जाने के कारण 15 भारतीयों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल के नागरिक शामिल हैं।

Published on: 13 Jul 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111