Friday, 15 May 2026
लुधियाना पुलिस ने इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड नेटवर्क का किया पर्दाफाश

लुधियाना पुलिस ने इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड नेटवर्क का किया पर्दाफाश

पुलिस ने इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड नेटवर्क का किया पर्दाफाश

98 लैपटॉप, 229 मोबाइल, 19 वाहन सहित बैंक खाते सील

132 आरोपी गिरफ्तार - स्वपन शर्मा पुलिस कमीश्नर 

लुधियाना - रमेश महेन्द्र 

पुलिस ने इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 100 से अधिक ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिशनर स्वप्न शर्मा ने बताया कि विदेशी नागरिकों को ऑनलाइन धोखाधड़ी और वित्तीय घोटालों के माध्यम से निशाना बनाकर साइबर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान संधू टावर और आर्क मॉल के पास एक अन्य बिल्डिंग में छापेमारी की गई।

इस अभियान में विभिन्न अवैध कॉल सेंटरों से कुल 132 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। काबूू किए गए दोषियों के कब्जे से 1 करोड़ 7 लाख रुपये की भारतीय करंसी, 98 लैपटॉप, 229 मोबाइल, विभिन्न ब्रांडों और मॉडलों के 19 वाहन बरामद किए गए।

 मास्टरमाइंड दिल्ली, गुजरात के रहने वाले हैं। आरोपियों ने बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए तकनीकी सेवा प्रोवाइडर के रूप में खुद को पेश करते थे। इन्होंने विदेशियों को पैसों के लिए धोखा दिया है। इसमें इस्तेमाल किए गए सभी मोबाइल फोन भी पुलिस ने जब्त कर लिए है। गिरफ्तार किए गिरोह के सदस्य देश के अलग-अलग राज्यों से संबंधित है।

पता चला है कि मास्टमाइंड गरीब परिवारों से संबंध रखने वाले लड़के-लड़कियों को जल्द अमीर बनने के सपने दिखा इस काम में लगाया है। जांच में सामने आया है कि कुछ आरोपी 10वीं पास है और कुछ ग्रेजुएट है। पुलिस ने जांच के बाद कई बैंक खातों को सील कर दिया है। आरोपियों ने किराए पर दफ्तर लिया है। वहीं दफ्तर के मालिक की अगर भूमिका सामने आती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

जांच में सामने आया है कि दोषियों ने मुख्य दफ्तर यहां खोला हुआ था और दोषियों का सिडिंकेट यूरोप और नार्थ अमेरिका में तार जुड़े हुए है। आरोपियों की एक टीम में 7 से 8 मेंबर शामिल होते है। आरोपियों ने हैकर्स तैयार किए हुए है। उदाहरण के तौर फोन में वायरस अलर्ट जैसे विज्ञापन के मैसेज को गूगल में विदेश बैठे लोग शामिल करते है। ऐसे में जब उक्त मैसेज को क्लिक करते है तो फोन में स्क्रीन चलनी बंद हो जाएगी या स्क्रीन पर कुछ ओर चलने लग जाता है। जिसके बाद वह इस तरह के सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करके लोगों को ठगी का शिकार बनाते है।

सीपी शर्मा के मुताबिक जांच में सामने आया कि आरोपी विदेशी लोगों के कंप्यूटर स्क्रीन पर माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के नाम से फर्जी वायरस और सिक्योरिटी अलर्ट भेजते थे। स्क्रीन पर एक फेक कस्टमर केयर नंबर भी दिखाया जाता था। जैसे ही पीड़ित उस नंबर पर कॉल करता, कॉल एक्स लाईट सॉफ्टवेयर  के जरिए सीधे ठगों तक पहुंच जाती। इसके बाद आरोपी खुद को टेक्निकल सपोर्ट कर्मचारी बताकर पीड़ित को अलटा व्यूअर्स जैसे रिमोट एसएस सॉफ्टवेयर डाउनलोड करवाते थे। इसके जरिए आरोपी पीड़ित के कंप्यूटर का पूरा एक्सेस हासिल कर लेते थे।

बाद में नकली स्कैन और फर्जी पॉप-अप दिखाकर बैंक अकाउंट, ईमेल हैक होने या चाइल्ड पोर्नोग्राफी जैसे झूठे आरोप लगाकर डराया जाता था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हर ऑपरेटर रोजाना औसतन 8 से 10 कॉल संभालता था। कर्मचारियों को फिक्स सैलरी के साथ इंसेंटिव भी दिया जाता था। फिलहाल पुलिस डिजिटल एविडेंस, हवाला लिंक, क्रिप्टो ट्रांजैक्शन, प्रॉपर्टी मालिकों और अन्य सहयोगियों की भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस कमिश्नरेट शर्मा ने कहा कि साइबर अपराधियों और संगठित फ्रॉड नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Published on: 15 May 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111