Tuesday, 25 August 2026
बाबा गुरमीत राम रहीम 17 वीं बार 21 दिनो की पैरोल पर  सिरसा में पुलिस ने की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

बाबा गुरमीत राम रहीम 17 वीं बार 21 दिनो की पैरोल पर सिरसा में पुलिस ने की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

बाबा गुरमीत राम रहीम 17 वीं बार 21 दिनो की पैरोल पर

सिरसा में पुलिस ने की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था 

रोहतक - बी बी आई टी डेस्क 

साध्वियों के यौन शोषण और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर सुनारिया जेल से बाहर आ गया है। राम रहीम को 21 दिन की फरलो मंजूर होने के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जेल से बाहर निकाला गया। वह सिरसा स्थित अपने आश्रम पहूंचे।

गुरमीत राम रहीम अब 17वीं बार रोहतक की सुनारिया जेल से पैरोल पर बाहर आया है। राम रहीम को बार-बार पैरोल और फरलो दिए जाने को लेकर पहले भी विभिन्न वर्गों द्वारा सवाल उठाए जाते रहे हैं और हर बार उसके जेल से बाहर आने पर यह मुद्दा चर्चा में रहता है।

गौरतलब है कि गुरमीत राम रहीम को अगस्त 2017 में साध्वियों के यौन शोषण मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद सुनारिया जेल भेजा गया था। इसके अलावा पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में भी उसे सजा हो चुकी है। डेरा प्रमुख वर्तमान में सुनारिया जेल में अपनी सजा काट रहा है।

वर्ष 2026 में भी राम रहीम को इससे पहले दो बार जेल से बाहर आने का अवसर मिला। जनवरी महीने में उसे 40 दिन की पैरोल, जबकि मई महीने में 30 दिन की पैरोल मिली थी। मई में मिली 30 दिन की पैरोल पूरी करने के बाद गुरमीत राम रहीम 26 जून को वापस सुनारिया जेल पहुंचा था। अब एक बार फिर 21 दिन की फरलो मिलने के बाद राम रहीम जेल से बाहर आया है। उसके बाहर आने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई और पुलिस की निगरानी में उसे सिरसा के लिए रवाना किया गया था।

Published on: 25 Aug 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111