Wednesday, 15 July 2026
अकाली नेता पर जानलेवा हमला,पेट में लगी  गोली,अस्पताल भर्ती   पुलिस ने सी सी टी वी खंगाले,केस दर्ज, जांच शुरू

अकाली नेता पर जानलेवा हमला,पेट में लगी  गोली,अस्पताल भर्ती  पुलिस ने सी सी टी वी खंगाले,केस दर्ज, जांच शुरू

अकाली नेता पर जानलेवा हमला,पेट में लगी गोली,अस्पताल भर्ती 

पुलिस ने सी सी टी वी खंगाले,केस दर्ज, जांच शुरू

मानसा :- बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज 

पंजाब में अकाली नेता पर फायरिंग होने की खबर है। शिरोमणि अकाली दल के पूर्व जिला परिषद सदस्य दलवीर सिंह उर्फ काला जवंदा पर फायरिंग हुई है। जानकारी के मुताबिक मानसा जिले के बरेटा कस्बे में शिरोमणि अकाली दल के पूर्व जिला परिषद सदस्य दलवीर सिंह उर्फ काला जवंदा पर हुए जानलेवा हमले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक यह घटना बीती रात उस समय हुई जब दलवीर सिंह अपनी आढ़त की दुकान से गाड़ी में सवार होकर घर जा रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर आए दो अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं। फायरिंग में गोली उनके पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद उन्हें तुरंत बुढलाडा के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए लुधियाना रेफर कर दिया गया। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि हमलावरों ने वारदात से पहले दलवीर सिंह की दुकान की रेकी की थी।

पुलिस अब फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है। बुढलाडा के डीएसपी सिकंदर सिंह ने बताया कि फायरिंग मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि दो बाइक सवार हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

Published on: 14 Jul 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111