Friday, 10 July 2026
नितिन कोहली ने किया 1 करोड़ 25 लाख रुपए की लागत से बनने वाली दो सडकों का उद्घाटन

नितिन कोहली ने किया 1 करोड़ 25 लाख रुपए की लागत से बनने वाली दो सडकों का उद्घाटन

नितिन कोहली ने किया 1 करोड़ 25 लाख रुपए की लागत से बनने वाली दो सडकों का उद्घाटन 

जालन्धर - एस एन एन 

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य में विकास कार्य युद्ध स्तर पर करवाए जा है।

जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की गति तेज हो गई है। हल्का इंचार्ज नितिन कोहली ने खालसा कॉलेज से बीएसएफ चौक तक 80 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया और उन्होंने वार्ड नंबर 8 में प्रोफेसर कॉलोनी में लगभग 45.60 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़कों के निर्माण कार्य का भी उद्घाटन किया। इस प्रकार, उन्होंने कुल 1.25 करोड़ रुपये के सड़क निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया।

इलाका निवासियों को संबोधित करते हुए नितिन कोहली ने कहा कि जालंधर सेंट्रल निर्वाचन क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान उनकी मुख्य प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रोफेसर कॉलोनी की सड़कों का यह प्रोजेक्ट इलाके के निवासियों को बड़ी राहत देगा। कोहली ने भरोसा दिलाया कि वे निर्वाचन क्षेत्र की हर गली और मोहल्ले में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं।

इस दौरान नितिन कोहली के साथ अमरदीप सिंह , मनीष शर्मा, एडवोकेट प्रभजोत औजला, सुखजीत सिंह मिन्हास, जगजीत साबी, गौरव शर्मा, राहुल शर्मा, हरकमलजीत सिंह,भूपिंदर गोयल और करनवीर सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।

Published on: 10 Jul 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111