नई दिल्ली के पूर्व पुलिस कमीश्नर सतीश गोलचा होम गार्ड्स निदेशालय में आफिसरज़ ऑन स्पेशल डयूटी नियुक्त
नई दिल्ली - बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज
नई दिल्ली के पूर्व पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा आई पी एस को दिल्ली होमगार्ड्स निदेशालय में आफिसरज़ ऑन स्पेशल डयूटी नियुक्त किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एवं सरकारी आदेश के मुताबिक वह मौजूदा महानिदेशक वीरेंद्र सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद 1 अक्टूबर 2026 से दिल्ली होमगार्ड्स के महानिदेशक का कार्यभार संभालेंगे।
वीरेंद्र सिंह आई पी एस 1991 बैच के AGMUT कैडर के अधिकारी हैं. उनका कार्यकाल 30 सितंबर 2026 को पूरा होगा। इसके बाद 1 अक्टूबर से सतीश गोलचा दिल्ली होमगार्ड्स के महानिदेशक की जिम्मेदारी संभालेंगे। हालांकि नए पद पर उनकी नियुक्ति को लेकर आदेश जारी होने के साथ ही प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं।
सतीश गोलचा 1992 बैच के AGMUT कैडर के वरिष्ठ आई पी एस अधिकारी हैं। दिल्ली पुलिस में अपने लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिस प्रशासन से जुड़े मामलों में उन्हें व्यापक अनुभव रहा है.