Tuesday, 25 August 2026
नगर-निगम जालन्धर हाऊस की मीटिंग में सत्ता व विपक्ष के पार्षदों में हंगामा   करोड़ो के प्रोजेक्ट पास करवाने में मेयर विनीत धीर सफल रहे

नगर-निगम जालन्धर हाऊस की मीटिंग में सत्ता व विपक्ष के पार्षदों में हंगामा  करोड़ो के प्रोजेक्ट पास करवाने में मेयर विनीत धीर सफल रहे

नगर-निगम जालन्धर हाऊस की मीटिंग में सत्ता व विपक्ष के पार्षदों में हंगामा 

करोड़ो के प्रोजेक्ट पास करवाने में मेयर विनीत धीर सफल रहे

जालन्धर  - एस एन एन 

जालंधर नगर निगम हाउस की विशेष बैठक मेयर विनीत धीर की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग में सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू, डिप्टी मेयर मलकीत सिंह और नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि समेत पार्षद मौजूद रहे। मीटिंग की शुरु होने से पहले मेयर विनीत धीर की स्वर्गीय माता श्रीमती आशा धीर को श्रद्धांजलि दी गई। 

मीटिंग की शुरुआत शहर से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा से हुई। जबकि विपक्ष के नेता पवन कुमार ने विज्ञापन और यूनिपोल को लेकर कई सवाल उठाए। सवाल-जवाब के आदान प्रदान से मामला गरमा गया और सदन में हंगामा शुरू हो गया।

विज्ञापन और यूनिपोल के मुद्दे पर विपक्ष और सत्ता पक्ष के पार्षद आमने-सामने आ गए।  उस समय स्थिति और तनावपूर्ण हो गई, जब एक कांग्रेस पार्षद ने सदन में एजेंडा फाड़कर फेंक दिया। इसके बाद कांग्रेस और भाजपा पार्षदों ने जमकर नारेबाजी की और सदन का माहौल काफी गरमा गया।

मेयर विनीत धीर ने विपक्ष द्वारा भारी विरोध को देखते हुए खुद एजेंडा पढ़ना शुरू किया। शोर-शराबे और विरोध के बावजूद मेयर ने एजेंडे को पढ़कर पारित कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों के पार्षदों के बीच तीखी बहस और नारेबाजी जारी रही।

नगर निगम हाउस की बैठक में हुए इस हंगामे ने एक बार फिर शहर के राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया है। विपक्ष ने जहां विज्ञापन और यूनिपोल से जुड़े मामलों को लेकर सवाल उठाए, वहीं सत्ता पक्ष की ओर से एजेंडा पारित करवाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई।

बैठक के दौरान काफी देर तक सदन में हंगामे की स्थिति बनी रही। कांग्रेस और भाजपा पार्षदों के बीच हुई नोकझोंक के कारण बैठक का माहौल तनावपूर्ण नजर आया। हालांकि, मेयर वनीत धीर ने स्थिति को संभालते हुए बैठक की कार्यवाही जारी रखी और एजेंडा पारित कर दिया। पार्षद हाऊस में आपसी नोक झोंक के बीच करोड़ो के प्रोजेक्ट पास करवाने में मेयर कामयाब रहे।

Published on: 25 Aug 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111