मेयर ने जालन्धर नार्थ की महिलाओ को अपनी बहन बना राखी बंधवाई
जालन्धर - एस एन एन
जालंधर के मेयर वनीत धीर व आम आदमी पार्टी के जालंधर नार्थ विधानसभा हलके के इंचार्ज ने नार्थ हलके की करीब 5000 बहनों से राखी बंधवाई। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं और उन्होंने मेयर वनीत धीर की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुखद और सफल राजनीतिक कैरियर की कामना की।
इस कार्यक्रम में पंजाब सरकार के मंत्री मोहिंदर भगत, उनके बेटे अतुल भगत, जालंधर नार्थ हलके के सभी पार्षद और पार्टी पदाधिकारी विशेष रूप से मौजूद रहे।
राखी बंधवाने के बाद मेयर वनीत धीर ने नार्थ हलके की बहनों का आभार व्यक्त किया। मेयर वनीत धीर ने कहा कि जालंधर नार्थ हलके के विकास में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हलके के प्रत्येक परिवार के लिए वे निजी तौर पर हमेशा उपलब्ध रहेंगे।
इस मौके पर मौजूद बहनों ने मेयर वनीत धीर के प्रति अपना स्नेह व्यक्त किया और उन्हें राखी बांधकर आशीर्वाद दिया। महिलाओं ने मेयर की पत्नी और पूरे परिवार के लिए भी सुख, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
मेयर वनीत धीर ने कहा कि नार्थ हलके के लोगों का विश्वास और प्यार ही उन्हें क्षेत्र की सेवा और विकास के लिए लगातार काम करने की प्रेरणा देता है।