Thursday, 16 April 2026
केन्द्र सरकार ने दी राघव चड्डा को जैन प्लस सुरक्षा

केन्द्र सरकार ने दी राघव चड्डा को जैन प्लस सुरक्षा

आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा कदम

पंजाब (चंडीगढ़)

आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद राघव चड्डा को गृह मंत्रालय ने ‘जेड प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा देने का निर्णय लिया है। यह फैसला उस समय आया है, जब पंजाब सरकार ने बुधवार को उनकी सुरक्षा वापस ले ली थी।

सूत्रों के अनुसार, राघव चड्ढा को दिल्ली और पंजाब दोनों जगह पर यह उच्चस्तरीय सुरक्षा दी जाएगी। उनकी सुरक्षा में अब अर्धसैनिक बलों की तैनाती की जाएगी। यह निर्णय इंटेलिजेंस ब्यूरो (आइबी) की थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट और गृह मंत्रालय के आकलन के आधार पर लिया गया है।

पंजाब सरकार की ओर से सुरक्षा वापस लेने और केंद्र की तरफ से तुरंत ‘जेड प्लस’ सुरक्षा देने के घटनाक्रम को आप के अंदर चल रही खींचतान से भी जोड़कर देखा जा रहा है। आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि आखिर केंद्र सरकार चड्ढा पर इतनी मेहरबान क्यों दिख रही है।

गौर हो कि राघव चड्डा को राज्य सभा से आप के उपनेता पद से हटा दिया गया था और अशोक मित्तल को यह जिम्मेदारी दी गई थी जबकि कल लवली ग्रूप पर ई डी रेड को भी लेकर ऐसी आशंका जताई जा रही है कि राघव चड्डा ने ही भाजपा सः मिलकर लवली ग्रूप पर ई डी की रेड करवाई है। अशोक मित्तल लवली ग्रूप के चेयरमैन व लवली यूनिवर्सिटीज के चांसलर भी है।

Published on: 16 Apr 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111