हावड़ा राउरकेला वंदे भारत ट्रेन में व्हील फ्लैट - लोहे का टुकड़ा फंसा मिला
बिश्रा स्टेशन पर डेढ़ घंटे रुकी रही ट्रेन
राउरकेला - बी बी आई टी न्यूज
ट्रेन संख्या 20871 हावड़ा-राउरकेला वंदे भारत ट्रेन में व्हील फ्लैट का मामला सामने आया है। ट्रेन के पहिये में लोहे का टुकड़ा फंसने से यह समस्या आई और ट्रेन को चक्रधरपुर रेल मंडल के बिश्रा स्टेशन पर डेढ़ घंटे तक रुकना पड़ा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बंडामुंडा से बुलाई गई कैरेज एंड वैगन की टीम ने खराबी को दुरुस्त करने की कोशिश की। हालांकि सेमी हाई स्पीड ट्रेन को तत्काल ठीक नहीं किया जा सका। जिसके बाद टाटानगर से वंदे भारत की दूसरी रैक को बिश्रा भेजकर ट्रेन को गंतव्य ( राउरकेला) रवाना किया गया। करीब 2.50 बजे राउरकेला स्टेशन पहुंची।
सिंगल ट्रैक के कारण अप की ओर से वंदे भारत ट्रेन के विलंब होने पर डाउन से भी ट्रेन करीब दो घंटे विलंब से हावड़ा के लिए गाड़ चली। इस दौरान राउरकेला स्टेशन पर यात्री ट्रेन की प्रतीक्षा में परेशान रहे।
बताया जा रहा है कि ट्रेन के पहिये में लोहे का कोई टुकड़ा फंसने के कारण कई जगहों पर रेलवे ट्रैक के ऊपरी सतह को भी क्षति हुई है। घटना की सूचना मिलते ही चक्रधरपुर से मंडल रेल प्रबंधक तरुण हुरिया अधिकारियों के साथ बिश्रा पहुंचे और मामले की विस्तृत जानकारी ली।
बताया जा रहा है कि ब्रेक ब्लॉक चिपक जाने या ट्रैक पर कोई वस्तु (जैसे लोहे का टुकड़ा आदि) आ जाने से पहिया पटरी पर रगड़ खाते हुए आगे बढ़ता है। जिससे घट घट की तेज आवाज आने लगती है और ऐसी स्थिति में ट्रैक को भी नुकसान होता है। कई जगहों पर रेल ट्रैक के ऊपरी हिस्से को भी क्षति पहूंची।