हरियाणा के सोनीपत में जिला परिषद की मीटिंग में पहूंचा गोरिल्ला
पार्षद संजय बड़वासनीया ने अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
सोनीपत - बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज
हरियाणा के सोनीपत में जिला परिषद की मीटिंग में पार्षद संजय बड़वासनीया ने गोरिल्ला का रूप धारण कर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। यह एक पार्षद का गोरिल्ला का वेष धारण कर मीटिंग में जाना एक अलग अंदाज रहा।
संजय बड़वासनीया पार्षद ने पेंशन, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और अधिकारियों की कथित मनमानी का विरोध किया। उन्होंने कहा कि आम लोगों से जुड़े इन मुद्दों पर लगातार आवाज उठाई जाएगी।
बैठक के बीच संजय बड़वासनीया ने अधिकारियों के सामने विरोध जताते हुए मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। उनके इस अनोखे प्रदर्शन को देखकर बैठक में मौजूद लोग भी हैरान रह गए।
संजय ने कहा कि उन्होंने गोरिल्ला का रूप इसलिए धारण किया है क्योंकि यह संघर्ष और विरोध का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को लेकर उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा और सरकार को मनमानी नहीं करने दी जायेगी।