Saturday, 11 July 2026
गाजीगुल्ला अंडरब्रिज पर बड़ा टला हादसा   नशे में धुत्त तेज रफ्तार ट्रक ड्राइवर ने तोड़ा बैरियर

गाजीगुल्ला अंडरब्रिज पर बड़ा टला हादसा  नशे में धुत्त तेज रफ्तार ट्रक ड्राइवर ने तोड़ा बैरियर

गाजीगुल्ला अंडरब्रिज पर बड़ा टला हादसा

 नशे में धुत्त तेज रफ्तार ट्रक ड्राइवर ने तोड़ा बैरियर

 एक्टिवा पर गिरा लोहे का पोल,बाल बाल बचा परिवार 

 जालंधर - एस एन एन 

गाजीगुल्ला अंडरब्रिज पर देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने भारी वाहनों को रोकने के लिए लगाए गए लोहे के बैरियर (पोल) को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बैरियर उखड़कर वहां से गुजर रही एक एक्टिवा पर जा गिरा। गनीमत रही कि एक्टिवा सवार ने समय रहते पीछे हटकर अपनी जान बचा ली, हालांकि उसका वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि ड्राइवर उस समय पूरा नशे में धुत्त था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक (नंबर एच आर 38 एक्स 4644) मकसूदां मंडी की ओर से आ रहा था। आरोप है कि चालक नशे की हालत में था और लापरवाही से वाहन चला रहा था। तेज रफ्तार के कारण वह ट्रक पर नियंत्रण नहीं रख सका और अंडरब्रिज पर लगे लोहे के बैरियर से जा टकराया।

घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन स्थानीय लोगों और राहगीरों ने पीछा कर उसे कुछ दूरी पर ही पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को अपने गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चालक इतना नशे में था कि वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह मकसूदां सब्जी मंडी से ट्रक लोड करके आ रहा था।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी रोष है। उनका कहना है कि गाजीगुल्ला अंडरब्रिज पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए लगाए गए बैरियर पहले भी कई बार टूट चुके हैं। लोगों ने प्रशासन से कई बार यहां स्थायी पुलिस नाका या प्रभावी व्यवस्था करने की मांग की, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से अंडरब्रिज पर भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोकने और स्थायी निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

Published on: 11 Jul 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111