ड्यूटी के दौरान एएसआई मलकीत सिंह की मौत
कपूरथला।बी बी आई टी न्यूज
कपूरथला पुलिस लाइन में तैनात ए.एस.आई. मलकीत सिंह की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, ड्यूटी के दौरान ए.एस.आई. मलकीत सिंह अचानक बेहोश हो गए। साथी पुलिस कर्मचारियों द्वारा उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल कपूरथला पहुंचाया गया, जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात ड्यूटी डॉक्टर साहिल गर्ग ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
डॉक्टर के अनुसार, ए.एस.आई. मलकीत सिंह के शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। घटना की सूचना थाना सिटी कपूरथला पुलिस को दे दी गई है। पुलिस द्वारा मामले की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।